द्वारकापुरी थाने से हथकड़ी खोल फरार हुआ शराब तस्कर, पुलिस में हड़कंप

द्वारकापुरी थाने से अवैध शराब का आरोपी हथकड़ी खोलकर फरार…..

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप…

एंकर – इंदौर के द्वारकापुरी थाने से पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अवैध शराब के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी मंगलवार को पुलिस संतरी को चकमा देकर थाने से फरार हो गया। आरोपी हथकड़ी से अपना हाथ निकालकर भाग निकला, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

वीओ – दरअसल इंदौर की द्वारकापुरी पुलिस ने सोमवार रात अहीरखेड़ी निवासी साबिर उर्फ गज्जू को अवैध शराब के मामले में गिरफ्तार किया था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। मंगलवार को थाने में उसे हथकड़ी लगाकर बैठाया गया था। इसी दौरान उसने चुपचाप अपना हाथ हथकड़ी से निकाल लिया और संतरी को चकमा देकर फरार हो गया। घटना का पता चलते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में रवाना की गईं और आसपास के इलाकों में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सोमवार को ही पुलिस ने चेतन नाथ नामक आरोपी को आठ किलो गांजा, 19 लाख रुपये नकद, ब्राउन शुगर और 22 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। साबिर को उसी के पास बैठाया गया था, तभी उसने मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफलता हासिल कर ली। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा