बराना के चंदेलकालीन तालाब पर जल गंगा अभियान का समापन

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बराना में ऐतिहासिक चंदेल कालीन तालाब पर अभियान के समापन का कार्यक्रम आयोजित

टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश

एंकर ——————–
सभी को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पपूर्वक कार्य करना चाहिए : विधायक श्री हरिशंकर खटीक

सभी को वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों की स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए: श्रीमती सरोज राजपूत

प्राचीन काल से ही टीकमगढ़ जिला अपने चंदेलकालीन तालाबों के लिए प्रसिद्ध रहा है: कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय

जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम में ग्राम बराना खास के चंदेलकालीन तालाब पर महाआरती आयोजित, जलसंरक्षण का दिया गया संदेश
यहां हम बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आज जनपद पंचायत जतारा के ग्राम वराना स्थित ऐतिहासिक चंदेलकालीन तालाब पर अभियान के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जतारा विधायक श्री हरीशंकर खटीक एवं कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ तालाब पर संध्याआरती कर जल संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री हरीशंकर खटीक ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से जल संरक्षण के व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। अभियान के तहत जिले में जलसंवर्धन एवं संरक्षण के उद्देश्य से कार्यों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिनमें हजारों वर्ष पुराने जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन का कार्य किया गया है।उन्होंने कहा कि सरकार ने सबसे पहले टीकमगढ़ जिले से ही नदी तालाब तोड़ो अभियान प्रारंभ किया था जिसका सबसे बड़ा उदाहरण हरपुरा परियोजना है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से नदियों, तालाबों एवं जल स्रोतों को पुनर्जीवित कर जल उपलब्धता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी नागरिकों को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पपूर्वक कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि ग्राम वराना का चंदेलकालीन तालाब जिले में जल संरक्षण कार्यों का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने बताया कि जिले में 948 चंदेलकालीन तालाब चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से अनेक तालाबों पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के सहयोग से अभियान के अंतर्गत संरक्षण एवं सुधार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों की स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि प्राचीन काल से ही टीकमगढ़ जिला अपने चंदेलकालीन तालाबों के लिए प्रसिद्ध रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान इन ऐतिहासिक जल स्रोतों के संरक्षण का महत्वपूर्ण प्रयास है। जिले में निर्मित बावड़ियों एवं चंदेलकालीन तालाबों की साफ-सफाई, गहरीकरण, मरम्मत तथा आवश्यकतानुसार जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है, जिससे वर्षा जल का अधिकतम संचयन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए सभी विभागों एवं नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान बराना तालाब पर संध्याकालीन आरती भी की गई। साथ ही अंत में अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती सरोज राजपूत, जनपद सदस्य सिंदु बाई केवट, सरपंच श्रीमती प्रीति राजेंद्र भोंडेले, अन्य जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्री नवनीत कुमार धुर्वे, जिला वनमण्डलाधिकारी श्री राजाराम परमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Posts

धनतालाब जंगल बचाने ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

भू-माफियाओं के निशाने पर धनतालाब का जंगल! वन भूमि बचाने ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन वन समिति का आरोप- अतिक्रमण नहीं रुका तो सिकुड़ जाएगा जंगल,…

हाईटेंशन हादसे के 4 माह बाद भी एफआईआर नहीं

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बेटा हुआ दिव्यांग, चार माह से एफआईआर नहीं होने पर पिता ने लगाई गुहारलोकेशन~ देवास मध्य प्रदेशरिपोर्ट ~भालचंद्र तिवारी ब्यूरो चीफदेवास~शहर के प्रताप नगर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

धनतालाब जंगल बचाने ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

धनतालाब जंगल बचाने ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

बराना के चंदेलकालीन तालाब पर जल गंगा अभियान का समापन

बराना के चंदेलकालीन तालाब पर जल गंगा अभियान का समापन

हाईटेंशन हादसे के 4 माह बाद भी एफआईआर नहीं

हाईटेंशन हादसे के 4 माह बाद भी एफआईआर नहीं

साधु बनकर 5 लाख की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार

साधु बनकर 5 लाख की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार

वाहन चेकिंग में पुलिस से अभद्रता, तीन पर केस दर्ज

वाहन चेकिंग में पुलिस से अभद्रता, तीन पर केस दर्ज

शादी का झांसा देकर 26 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर 26 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार