धनतालाब जंगल बचाने ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

भू-माफियाओं के निशाने पर धनतालाब का जंगल! वन भूमि बचाने ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

वन समिति का आरोप- अतिक्रमण नहीं रुका तो सिकुड़ जाएगा जंगल, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और वन भूमि की सुरक्षा की मांग
लोकेशन~ देवास मध्य प्रदेश
रिपोर्ट ~भालचंद्र तिवारी ब्यूरो चीफ

देवास~जिले के वन परिक्षेत्र जिनवानी अंतर्गत आने वाले धनतालाब वन क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम वन समिति धनतालाब के बैनर तले मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफियाओं के विरुद्ध तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन की प्रतिलिपि वन मंडल अधिकारी को भी भेजी गई है। ग्राम वन समिति के अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने बताया कि धनतालाब का वन क्षेत्र पिछले कुछ समय से भू-माफियाओं की नजर में है। लगातार वन भूमि पर अतिक्रमण किए जाने के प्रयास हो रहे हैं, जिससे जंगल का रकबा धीरे-धीरे प्रभावित हो रहा है। यदि समय रहते प्रशासन ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो आने वाले समय में अतिक्रमण और बढ़ेगा, जिससे वन संपदा, जैव विविधता एवं पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि जंगल केवल पेड़ों का समूह नहीं, बल्कि क्षेत्र के पर्यावरणीय संतुलन, वन्यजीवों के संरक्षण और ग्रामीणों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है। ज्ञापन सौंपने के दौरान ग्राम वन समिति धनतालाब के अध्यक्ष दिनेश वर्मा के साथ बद्री, गणेश, मंगलसिंह, राधेश्याम, बबलू, जानकी, ललिता, पूजा, अनिता, ममता, प्रेम, सौरभ, समोती, रुक्मणि, राहुल, अम्बाराम, सलोनी, संगीता, सनी सहित ग्राम वन समिति के बड़ी संख्या में सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Posts

दतिया में भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

दतिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी दतिया शहर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राजस्व विभाग द्वारा आयोजित इस यात्रा…

फर्जी IAS बनकर महिला डॉक्टर से 3 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

फर्जी आईएएस बनकर महिला चिकित्सक से धोखाधडी करने वाला आरोपी गिरफ्तार• जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया।• एमबीबीएस,…

Leave a Reply

OTHER NEWS

दतिया में भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

दतिया में भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

फर्जी IAS बनकर महिला डॉक्टर से 3 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

फर्जी IAS बनकर महिला डॉक्टर से 3 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

किसानों ने सौंपा 16 सूत्रीय मांग पत्र

किसानों ने सौंपा 16 सूत्रीय मांग पत्र

जालोर में सूने मकान से 10 तोला सोना और 2 लाख चोरी

जालोर में सूने मकान से 10 तोला सोना और 2 लाख चोरी

झांसी में व्यापारी नेता के भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली

झांसी में व्यापारी नेता के भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली

नरवर कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

नरवर कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू