हाईटेंशन हादसे के 4 माह बाद भी एफआईआर नहीं

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बेटा हुआ दिव्यांग, चार माह से एफआईआर नहीं होने पर पिता ने लगाई गुहार
लोकेशन~ देवास मध्य प्रदेश
रिपोर्ट ~भालचंद्र तिवारी ब्यूरो चीफ
देवास~शहर के प्रताप नगर निवासी विष्णु चौरसिया ने को कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देकर सिविल लाइन थाना पुलिस पर चार माह से एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। आवेदन में विष्णु चौरसिया ने बताया कि उनका पुत्र 12 फरवरी 2026 को मुछाल इंडस्ट्रीज के निर्मित एक मकान पर कार्य के दौरान लटकी हुई हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई, पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा तीन अंगुलियां काटनी पड़ीं। इसके अलावा सिर की प्लास्टिक सर्जरी भी करानी पड़ी। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र वर्तमान में भी उपचाराधीन है और हादसे के बाद दिव्यांग हो चुका है। प्रार्थी का आरोप है कि घटना के संबंध में पिछले चार माह से सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विष्णु चौरसिया ने कलेक्टर से पुत्र की गंभीर स्थिति और आर्थिक परेशानी को देखते हुए मामले में उचित कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज कराने तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Related Posts

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में फिर दहशत आशापुर जाड़े का पुरवा संपर्क मार्ग कटा, पानी से निकलने को मजबूर ग्रामीण फतेहपुर यूपी । विकास खण्ड मलवां में गंगा…

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर मेन बाजार की उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस ने विभाग को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम राकेश गुप्ता उधमपुर:- उधमपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमीत मगोत्रा ने मेन बाजार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट