साधु बनकर 5 लाख की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार

वह साधु के वेश में आए और घर में गड़ा धन और सोने के कलश का लालच देकर गरीब किसान से 5 लाख रुपये ठग लिए । बांदे पुलिस ने अंधविश्वास के नाम पर किसानों को ठगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। पूर्वजों का गड़ा सोना निकालने और परिवार पर संकट का डर दिखाकर करीब 5 लाख रुपये की ठगी करने वाले 6 आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 96 हजार रुपये नगद और एक वाहन भी बरामद किया गया है।

मामला पखांजूर के बांदे थाना क्षेत्र के पीवी-104 दीपनगर का है। यहां एक किसान के घर साधु के वेश में पहुंचे आरोपी ने पांच पैर वाले नंदी बैल के साथ परिवार की परेशानियां दूर करने और घर में गड़ा सोना होने का झांसा दिया। इसके बाद किसान को महंगी आयुर्वेदिक भस्म खरीदने के लिए महाराष्ट्र बुलाया गया, जहां उससे लाखों रुपये वसूल लिए गए। ठगों ने किसान को कहा कि सुंदरी भस्म और नवजीवन भस्म बेहद कारगर है परंतु इसकी कीमत बहुत ज्यादा है ठगों ने इसकी कीमत किसान को प्रति ग्राम 2 लाख से 3 लाख रुपये तक होना बताया ।

आरोपियों ने पूजा-पाठ के दौरान एक कलश में सोने जैसी दिखने वाली 21 मूर्तियां रखकर उसे लाल कपड़े में बांध दिया और धमकी दी कि कलश खोलने पर परिवार के किसी सदस्य की मौत हो जाएगी। बाद में और पैसे की मांग होने पर किसान को शक हुआ। कलश खोलकर देखा तो मूर्तियां पीतल की निकलीं। इसके बाद उसने बांदे थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और साइबर सेल ने तकनीकी जांच के आधार पर महाराष्ट्र के नागपुर और गढ़चिरौली में दबिश देकर गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 4 लाख 96 हजार रुपये नकद और एक पिकअप वाहन बरामद किया है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अंधविश्वास, झाड़-फूंक, गड़ा धन निकालने या चमत्कार के नाम पर किसी के झांसे में न आएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Posts

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में फिर दहशत आशापुर जाड़े का पुरवा संपर्क मार्ग कटा, पानी से निकलने को मजबूर ग्रामीण फतेहपुर यूपी । विकास खण्ड मलवां में गंगा…

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर मेन बाजार की उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस ने विभाग को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम राकेश गुप्ता उधमपुर:- उधमपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमीत मगोत्रा ने मेन बाजार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट