वाहन चेकिंग में पुलिस से अभद्रता, तीन पर केस दर्ज

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से अभद्रता….

महिला समेत तीन पर शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज…..

एंकर – इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से अभद्रता और धक्कामुक्की का मामला सामने आया है। जिसमें कार में सवार तीन लोगों ने पुलिसकर्मियों से बहस, झूमाझटकी और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीओ – दरअसल यह घटना 29 जून की रात इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के चंद्रगुप्त चौराहे की है, जहां पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पश्चिम बंगाल नंबर की हुंडई क्रेटा कार को रोकने पर उसमें सवार तीन लोग पुलिसकर्मियों से उलझ गए। आरोप है कि कार सवारों ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की, झूमाझटकी की और एक पुलिसकर्मी का मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया। मौके पर मौजूद एसीपी और अन्य पुलिस अधिकारियों से भी उनकी तीखी बहस हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के बाद हीरानगर पुलिस ने एक महिला समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में फिर दहशत आशापुर जाड़े का पुरवा संपर्क मार्ग कटा, पानी से निकलने को मजबूर ग्रामीण फतेहपुर यूपी । विकास खण्ड मलवां में गंगा…

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर मेन बाजार की उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस ने विभाग को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम राकेश गुप्ता उधमपुर:- उधमपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमीत मगोत्रा ने मेन बाजार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट