शादी का झांसा देकर 26 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

जीवनसाथी डॉट कॉम पर फर्जी मर्चेंट नेवी अफसर बनकर 26 लाख की ठगी…..

रूस भागने से पहले आरोपी गिरफ्तार….

एंकर – इंदौर क्राइम ब्रांच ने शादी का झांसा देकर 26 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी का पर्दाफाश किया है। आरोपी ने जीवनसाथी डॉट कॉम पर खुद को मर्चेंट नेवी का अधिकारी बताकर महिला से दोस्ती की, शादी का वादा किया और इलाज सहित अलग-अलग बहानों से लाखों रुपये ऐंठ लिए। रूस भागने की कोशिश के दौरान आरोपी को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर इंदौर लाया गया है।

वीओ – दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार नोएडा निवासी जितेंद्र छोनकर उर्फ जीतू ने जीवनसाथी डॉट कॉम पर खुद को मर्चेंट नेवी का अधिकारी बताकर एक महिला से संपर्क किया और शादी का झांसा देकर उससे 26 लाख 86 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी की। आरोपी ने खुद को ब्लड कैंसर से पीड़ित बताते हुए इलाज के नाम पर भी बड़ी रकम वसूली और बाद में फरार हो गया। शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 27 जून को आरोपी रूस भागने की फिराक में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचा, जहां इमिग्रेशन जांच के दौरान उसके खिलाफ दर्ज शिकायत सामने आने पर उसे रोक लिया गया। सूचना मिलने पर इंदौर पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची, कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को इंदौर लाई। फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर है और उससे पूछताछ जारी है।

Related Posts

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में फिर दहशत आशापुर जाड़े का पुरवा संपर्क मार्ग कटा, पानी से निकलने को मजबूर ग्रामीण फतेहपुर यूपी । विकास खण्ड मलवां में गंगा…

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर मेन बाजार की उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस ने विभाग को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम राकेश गुप्ता उधमपुर:- उधमपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमीत मगोत्रा ने मेन बाजार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट