खजराना में मारपीट का वीडियो वायरल, चाकू लहराने का आरोप

खजराना में मारपीट का वीडियो वायरल…. चाकू लहराने का आरोप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस….. एंकर – इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में युवकों के बीच मारपीट और चाकूबाजी के प्रयास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। वीओ – दरअसल इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार वीडियो का सत्यापन करने पर यह घटना खजराना क्षेत्र की ही पाई गई। मामले में फरियादी अंजुमन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पड़ोसी सोनू ने उसके साथ मारपीट की और विवाद के दौरान चाकू भी लहराया और मारने की कोशिश भी करी थी। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल अंजुमन का मेडिकल परीक्षण कराया गया, लेकिन एमएलसी रिपोर्ट में किसी गंभीर या जाहिरा चोट की पुष्टि नहीं हुई। इसके आधार पर पुलिस ने मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी सोनू फरार है और उसकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में फिर दहशत आशापुर जाड़े का पुरवा संपर्क मार्ग कटा, पानी से निकलने को मजबूर ग्रामीण फतेहपुर यूपी । विकास खण्ड मलवां में गंगा…

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर मेन बाजार की उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस ने विभाग को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम राकेश गुप्ता उधमपुर:- उधमपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमीत मगोत्रा ने मेन बाजार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट