डबरा में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा व शिवशक्ति महायज्ञ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं शिवशक्ति महायज्ञ

एंकर… डबरा की पावन धरा पर श्रीमद्भागवत कथा एवं शिवशक्ति महायज्ञ शहर के आम जनमानस के सहयोग से हो रहा है जिस में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा, डबरा के प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पर धर्म और भक्ति से सराबोर वातावरण में परम पूजनीय गुरुदेव रोटी वाले बाबा के पावन सान्निध्य में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा एवं विराट शिवशक्ति महायज्ञ का दिव्य आयोजन भव्य रूप से चल रहा है। इस पावन अवसर पर उज्जैन से पधारीं अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचिका पूज्य दीदी कविता जी नागर अपनी मधुर, ओजस्वी एवं भावपूर्ण श्रीमद्भागवत कथा से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और अध्यात्म का अमृतपान करा रही हैं, वहीं कथा के प्रत्येक प्रसंग में श्रुतागण भाव-विभोर होकर श्रीहरि के भजनों का आनंद ले रहे हैं,कथा स्थल पर प्रतिदिन मधुर-मधुर भजनों की मनमोहक प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। बड़ी संख्या में श्रोतागण कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं, साथ ही शिवशक्ति महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विराट महायज्ञ भी श्रद्धा और विधि-विधान से संपन्न हो रहा है,आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर का लाभ लेने का आग्रह किया है। बता दें आगामी 05 जुलाई को इस भव्य आयोजन का विशाल विश्राम समारोह आयोजित होगा,जिसके उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं शिवशक्ति महायज्ञ का आज चौथा दिवस, कथा का श्रवण करने के लिए श्रोताओं का बड़ी सख्या में वन_खंडेश्वर महादेव मंदिर पर आगमन हो रहा है।

Related Posts

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में फिर दहशत आशापुर जाड़े का पुरवा संपर्क मार्ग कटा, पानी से निकलने को मजबूर ग्रामीण फतेहपुर यूपी । विकास खण्ड मलवां में गंगा…

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर मेन बाजार की उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस ने विभाग को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम राकेश गुप्ता उधमपुर:- उधमपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमीत मगोत्रा ने मेन बाजार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट