भदोही में साइबर जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

जनपद भदोही में संचालित साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक भदोही श्री शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिमा नर्सिंग कालेज , इन्द्रमिल चौराहा, जनपद भदोही में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं, नर्सिंग स्टाफ, चिकित्सकों एवं अस्पताल के अन्य कर्मचारियों को साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी नई-नई तकनीकों एवं तरीकों का प्रयोग कर लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट, फर्जी पुलिस एवं सीबीआई अधिकारी बनकर कॉल करना, बैंक अधिकारी बनकर केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर ठगी, ओटीपी एवं यूपीआई पिन प्राप्त कर धनराशि निकालना, सोशल मीडिया अकाउंट हैक करना, फर्जी निवेश योजनाओं, ऑनलाइन ट्रेडिंग ऐप, पार्ट टाइम जॉब एवं टेलीग्राम टास्क के नाम पर की जाने वाली ठगी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपस्थित लोगों को बताया गया कि साइबर अपराधी लालच, भय एवं झूठी जानकारी का सहारा लेकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन लोन ऐप, कस्टमर केयर फ्रॉड, फर्जी कूरियर कॉल, सेक्सटॉर्शन, क्यूआर कोड स्कैनिंग फ्रॉड तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों के संबंध में सावधानी बरतने की सलाह दी।अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जानकारी दी गई कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाता संख्या, एटीएम कार्ड विवरण, सीवीवी, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें तथा सोशल मीडिया पर प्राप्त होने वाले अज्ञात संदेशों एवं लिंक से सावधान रहें।इस अवसर पर श्री शुभम अग्रवाल द्वारा साइबर फ्रॉड के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर धोखाधड़ी हो जाती है तो वह बिना समय गंवाए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत करे, जिससे समय रहते धनराशि को होल्ड अथवा वापस कराए जाने की कार्रवाई की जा सके।
इसके अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। छात्राओं, महिला कर्मचारियों एवं अन्य महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया।

Related Posts

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में फिर दहशत आशापुर जाड़े का पुरवा संपर्क मार्ग कटा, पानी से निकलने को मजबूर ग्रामीण फतेहपुर यूपी । विकास खण्ड मलवां में गंगा…

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर मेन बाजार की उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस ने विभाग को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम राकेश गुप्ता उधमपुर:- उधमपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमीत मगोत्रा ने मेन बाजार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट