मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, सपा का तहसील पर प्रदर्शन

मतदाता सूची में बहुत बड़े खेल का आरोप

सपा कार्यकर्ताओं का बिन्दकी तहसील में प्रदर्शन

लोकतंत्र से खिलवाड़ करने वालों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

फतेहपुर यूपी की तहसील बिन्दकी में सोमवार को समाजवादी पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया । सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में एक ही व्यक्ति का नाम, पिता का नाम, आयु और मकान संख्या समान होने के बावजूद एक ही बूथ पर अलग अलग क्रमांक में वोट दर्ज किए गए हैं । इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ गंभीर खिलवाड़ बताते हुए दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई ।

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार रचना यादव को सौंपा है । उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं ।ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि मतदाता सूची में व्यापक स्तर पर गड़बड़ियां की गई हैं ।
सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज करेगी ।

Related Posts

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में फिर दहशत आशापुर जाड़े का पुरवा संपर्क मार्ग कटा, पानी से निकलने को मजबूर ग्रामीण फतेहपुर यूपी । विकास खण्ड मलवां में गंगा…

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर मेन बाजार की उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस ने विभाग को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम राकेश गुप्ता उधमपुर:- उधमपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमीत मगोत्रा ने मेन बाजार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट