ग्रामीण सेवा शिविरों में मौके पर हो रहा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण सेवा शिविर बना ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान
एक ही स्थान पर मिल रही अनेक सरकारी सेवाएं
जालोर 29 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक जिले की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे है। शिविर में प्रातः 9.30 बजे से सायं 6 बजे तक एक ही स्थान पर विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है।
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि सोमवार को जिले की बिबलसर, कंवला, चैनपुरा, सुराणा, भागलसेफ्टा, पुनगकलां, कोटड़ा, खेजडियाली व पालड़ी सोलंकियान ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का संबंधित विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में कृषि, राजस्व विभाग, पंचायतीराज, चिकित्सा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं अन्य राजकीय विभागों की सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। शिविर के दौरान प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं की सुनवाई कर त्वरित निस्तारण संबंधित विभाग द्वारा किया जा रहा है।
आहोर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कंवला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व विभाग द्वारा कृषि भूमि विभाजन के 2 प्रकरण, भूराजस्व अधिनियम की धारा 136 के तहत 8 प्रकरणों में रेकर्ड दुरुस्ती व 7 कृषको के भूअभिलेख में सम्मानजनक नाम दर्ज कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त पंचायती राज विभाग द्वारा 3 पुश्तैनी भूमि के पट्टो का वितरण, 5 परिवारों को शौचालय की स्वीकृति जारी, पशुपालन विभाग द्वारा 12 पशुओ का मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत निशुल्क बीमा, 264 रोगी पशुओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई एवं 100 पशुओं को कृमिनाशक दवाई पिलाई गयी। चिकित्सा विभाग द्वारा 217 व्यक्तियों के स्वास्थय की जांच कर दवाई वितरण, 91 व्यक्तियों की एनसीडी स्क्रीनिंग, 1 टीबी पेशेंट को निःक्षय पोषण किट वितरण किया गया। साथ ही, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 11 पेंशनरों का भौतिक सत्यापन एवं एक पालनहार का आवेदन तैयार करवाने सहित विभिन्न जनसमस्याओं का समाधान शिविर में किया गया।
मंगलवार को इन ग्राम पंचायतों में होगा शिविर का आयोजन
निर्धारित कार्यक्रमानुसार 30 जून, मंगलवार को जालोर उपखंड की बिशनगढ़, आहोर की रायथल, बागोड़ा की लाखणी, सायला की खेतलावास, भीनमाल की लुणावास, जसवंतपुरा की थुर, रानीवाड़ा की जोड़वास, चितलवाना की सूराचंद तथा सांचौर उपखंड की डबाल ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Related Posts

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में फिर दहशत आशापुर जाड़े का पुरवा संपर्क मार्ग कटा, पानी से निकलने को मजबूर ग्रामीण फतेहपुर यूपी । विकास खण्ड मलवां में गंगा…

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर मेन बाजार की उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस ने विभाग को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम राकेश गुप्ता उधमपुर:- उधमपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमीत मगोत्रा ने मेन बाजार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट