आमेर हादसे की जांच के आदेश, 7 दिन में रिपोर्ट देगी कमेटी

आमेर हादसा: प्रभारी मंत्री, जिला कलक्टर एवं प्रशासनिक अधिकारी तत्काल पहुंचे घटनास्थल

जांच कमेटी गठित, सात दिन में देगी रिपोर्ट

हादसे के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल शुरू कराया राहत एवं बचाव कार्य

एसडीआरएफ व सिविल डिफेंस की टीमों ने चलाया रेस्क्यू अभियान

जयपुर, 29 जून। आमेर तहसील में चांदवाजी के निर्माणाधीन होटल के एसटीपी की अचानक दीवार ढह गई जिसके नीचे आने से 6 मजदूर दब गए। तत्काल दुर्घटनाग्र स्थल पर उपखंड अधिकारी आमेर राजेन्द्र कुमार तथा आमेर तहसीलदार सौरभ ने एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की मदद से राहत कार्य प्रारंभ करवाया । दीवार के नीचे आने से 6 मजदूर दब गए थे जिनमें से तीन की मौके पर ही मृत्यु हो गई । शेष तीन घायलों को तत्काल नजदीक के निम्स अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर उनका निशुल्क उपचार चल रहा है। बिहार राज्य के होने के कारण शेष 3 मृतक मजदूर के पार्थिव शरीरों को निशुल्क बिहार भेजने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। दुर्घटना के बारे में पता चलते ही संसदीय, विधि एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री जोगाराम पटेल,जिला कलक्टर संदेश नायक एवम् अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर शहर दक्षिण युगांतर शर्मा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों और घायलों के आश्रितों को ढाढस बंधाया और राहत कार्य का जायजा लिया। जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि उक्त दुर्घटना की जांच के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर शहर दक्षिणी युगांतर शर्मा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है जो आगामी 7 दिवस में दुर्घटना के कारणों के संबंध मे अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।आमेर हादसे की जांच के आदेश, 7 दिन में रिपोर्ट देगी कमेटी

Related Posts

नीर-निनाद तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का प्रथम दिन कोटा, 29 सितंबर। शिक्षा नगरी कोटा में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय छात्र-छात्रा तैराकी प्रतियोगिता ‘नीर निनाद’ का कल सोमवार…

जगदलपुर में इंद्रावती की बाढ़ का सीएम साय ने लिया जायजा

जगदलपुर में इंद्रावती नदी पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायनए पुल पर खड़े होकर लिया बाढ़ के हालातों का जायजा बस्तर संभाग में 23 से 26 सितंबर तक हुई मूसलाधार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नीर-निनाद तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले

नीर-निनाद तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले

जगदलपुर में इंद्रावती की बाढ़ का सीएम साय ने लिया जायजा

जगदलपुर में इंद्रावती की बाढ़ का सीएम साय ने लिया जायजा

सीएम साय ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

सीएम साय ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

मलवां में सिलेंडर धमाका, 4 की मौत; तीन मकान ढहे

मलवां में सिलेंडर धमाका, 4 की मौत; तीन मकान ढहे

सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं से पंचायती राज चुनाव में जुटने का किया आह्वान

सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं से पंचायती राज चुनाव में जुटने का किया आह्वान

किशोर सिंह की चोरी हुई चांदी पूरी बरामद, पुलिस प्रशासन का जताया आभार

किशोर सिंह की चोरी हुई चांदी पूरी बरामद, पुलिस प्रशासन का जताया आभार