पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस कर्मियों पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

एंकर – इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये की विवादित जमीन को लेकर पुलिसकर्मियों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 22 जून की रात डायमंड कॉलोनी में हुई थी, जब जमीन विवाद की सूचना मिलने पर डायल-112 के आरक्षक विजयपाल सिकरवार और आशीष शर्मा मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपियों ने दोनों पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों जवान घायल हो गए थे। अब पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

वीओ – कनाड़िया थाना पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों की पहचान कर चार आरोपियों मोहसिन, मोहम्मद अफजल शेख, दर्शन कचनारे और चंदन वर्मा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया। फिलहाल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर हवालात में रखा गया है। पुलिस अब उनका रिमांड लेकर यह पता लगाएगी कि हमले की साजिश किसने रची, इसमें और कौन-कौन शामिल था और विवादित जमीन पर कब्जे के पीछे किसका हाथ है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे और भी गिरफ्तारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता ….

Related Posts

नीर-निनाद तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का प्रथम दिन कोटा, 29 सितंबर। शिक्षा नगरी कोटा में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय छात्र-छात्रा तैराकी प्रतियोगिता ‘नीर निनाद’ का कल सोमवार…

जगदलपुर में इंद्रावती की बाढ़ का सीएम साय ने लिया जायजा

जगदलपुर में इंद्रावती नदी पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायनए पुल पर खड़े होकर लिया बाढ़ के हालातों का जायजा बस्तर संभाग में 23 से 26 सितंबर तक हुई मूसलाधार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नीर-निनाद तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले

नीर-निनाद तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले

जगदलपुर में इंद्रावती की बाढ़ का सीएम साय ने लिया जायजा

जगदलपुर में इंद्रावती की बाढ़ का सीएम साय ने लिया जायजा

सीएम साय ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

सीएम साय ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

मलवां में सिलेंडर धमाका, 4 की मौत; तीन मकान ढहे

मलवां में सिलेंडर धमाका, 4 की मौत; तीन मकान ढहे

सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं से पंचायती राज चुनाव में जुटने का किया आह्वान

सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं से पंचायती राज चुनाव में जुटने का किया आह्वान

किशोर सिंह की चोरी हुई चांदी पूरी बरामद, पुलिस प्रशासन का जताया आभार

किशोर सिंह की चोरी हुई चांदी पूरी बरामद, पुलिस प्रशासन का जताया आभार