द्वारकापुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 265 ग्राम ब्राउन शुगर और 8 किलो गांजा जब्त

द्वारकापुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई……

265 ग्राम ब्राउन शुगर, 8 किलो गांजा और 19 लाख रुपये नकद जब्त…..

एंकर – इंदौर की द्वारकापुरी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से करोड़ों के अवैध कारोबार से जुड़े सबूत, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, गांजा, लाखों की नकदी और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

वीओ – इंदौर के द्वारकापुरी थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। 22 जून को गिरफ्तार किए गए लकी नाथ से पूछताछ के दौरान चेतन नाथ का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर राजवाड़ा क्षेत्र से मुख्य आरोपी चेतन नाथ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घर की तलाशी में करीब 265 ग्राम ब्राउन शुगर, लगभग 8 किलोग्राम गांजा, नोट गिनने की मशीन, 22 जिंदा कारतूस और 19 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार कारतूस तो मिले हैं, लेकिन कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था और उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह राजेंद्र नगर और धार जिले के नौगांव थाने के मामलों में भी फरार चल रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि नशे का सामान कहां से लाया जाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी। साथ ही पूरे तस्करी नेटवर्क और आर्थिक लेनदेन की भी जांच जारी है।

Related Posts

उधमपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ता डिटेन

उधमपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को किया डिटेन राकेश गुप्ता उधमपुर:- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, ऊधमपुर ने…

शारदीय नवरात्रि को लेकर माता टेकरी पर तैयारियां तेज

देवास की विश्व प्रसिद्ध माता टेकरी पर शारदीय नवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले नौ दिवसीय नवरात्रि…

Leave a Reply

OTHER NEWS

उधमपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ता डिटेन

उधमपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ता डिटेन

शारदीय नवरात्रि को लेकर माता टेकरी पर तैयारियां तेज

शारदीय नवरात्रि को लेकर माता टेकरी पर तैयारियां तेज

जय मीणा ने एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक

जय मीणा ने एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक

टीकमगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, जिला सम्मेलन में उठी आवाज

टीकमगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, जिला सम्मेलन में उठी आवाज

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, CM ने किए 249 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, CM ने किए 249 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

बाराबंकी में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन

बाराबंकी में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन