इंदौर में पीएनजी पाइपलाइन ब्लास्ट मामले में केस दर्ज, जांच शुरू

इंदौर पीएनजी गैस पाइपलाइन में आग लगने के मामले में पुलिस ने किया मामला दर्ज…..

एंकर – इंदौर के विजयनगर थाना पुलिस ने मंगल सिटी कॉमर्शियल बिल्डिंग के पीछे जैन मंदिर के पास मंगलवार को पीएनजी गैस पाइपलाइन में हुए ब्लास्ट और आगजनी मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना में तीन लोग झुलस गए थे, जबकि दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे।

वीओ – दरअसल इंदौर शहर में पीएनजी गैस सप्लाई करने वाली अवंतिका गैस पाइप लाइन के ऊपर नगर निगम द्वारा वाटर रिचार्जिंग शाफ़्ट तैयार की जा रही थी जिसके लिए बोरिंग किया जा रहा था। इस दौरान लापरवाही से पीएनजी पाइप लाइन पर ही बोरिंग मशीन लगा दी गई, जिससे पीएनजी लाइन में जोरदार ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। इस घटना में तीन लोग झुलस गए जबकि दो टू व्हीलर गाड़ियां भी जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही विजय नगर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड व अवंतिका गैस लिमिटेड की टीम को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में खुदाई कार्य के दौरान भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस, नगर निगम और संबंधित एजेंसियां संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच में यदि किसी व्यक्ति या एजेंसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार