तूवर दाल के नाम पर व्यापारी से 65 लाख की ठगी, दो पर केस दर्ज

व्यापारी से 65 लाख की ठगी….

तूवर दाल का फर्जी स्टॉक दिखाकर इंदौर के कारोबारी को ठगा….

​महाराष्ट्र के दो आरोपियों पर केस….

सोलापुर की फर्म ‘श्री विजयलक्ष्मी ट्रेडर्स’ के संचालकों पर मामला दर्ज……

​बैंक लोन लेकर ट्रांसफर की थी रकम…..

पीड़ित गिरीश रामनानी ने तीन किश्तों में ट्रांसफर किए थे 65 लाख…..

​भंवरकुआं पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मुकदमा, सोलापुर रवाना होगी टीम….

एंकर – इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में व्यापार के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ महाराष्ट्र के सोलापुर के दो शातिर ठगों ने इंदौर के एक अनाज व्यापारी को तूवर दाल के बंपर स्टॉक के फोटो दिखाकर और मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 65 लाख रुपये की चपत लगा दी। आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित व्यापारी ने बैंकों से लोन लेकर रकम उनकी फर्म के खाते में ट्रांसफर की थी। भंवरकुआं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महाराष्ट्र के दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वीओ – धोखाधड़ी के शिकार हुए फरियादी गिरीश रामनानी रानी बाग कॉलोनी के रहने वाले हैं। पीड़ित के मुताबिक, कुछ समय पहले उनका संपर्क सोलापुर के सोमनाथ हलगोदे और गुरशांतलिंग कुंभार से हुआ था। आरोपियों ने गिरीश को अपने मोबाइल में तूवर दाल के विशाल गोदामों के फर्जी फोटोग्राफ्स दिखाकर कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। आरोपियों की बातों में आकर पीड़ित ने एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक से 65 लाख रुपये का बिजनेस लोन लिया और इसे आरोपियों की फर्म ‘श्री विजयलक्ष्मी ट्रेडर्स’ के खाते में आरटीजीएस (RTGS) के माध्यम से ट्रांसफर कर दिया। रकम हड़पने के बाद आरोपियों ने न तो माल की डिलीवरी दी और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की है।

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार