जबलपुर में 100 साल पुरानी ऐतिहासिक ताजिया बनी आस्था का केंद्र

जबलपुर। मुहर्रम के मौके पर ओमती चौक में करीब 100 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक ताजिया और मन्नतों वाली मेहंदी रखी गई है, जहां बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचकर श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं। यह ताजिया क्षेत्र की पुरानी धार्मिक परंपराओं का प्रतीक मानी जाती है, जिसे वर्षों से स्थानीय लोग पूरी अकीदत और सम्मान के साथ स्थापित करते आ रहे हैं।
स्थानीय नागरिक मोहम्मद नईम ने बताया कि यह परंपरा उनके बुजुर्गों के समय से चली आ रही है और अब क्षेत्र के युवा एवं बच्चे मिलकर इसे आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले ताजिया भरतीपुर पिचकारी स्कूल के पास रखी जाती थी, लेकिन बाद में इसका स्थान बदलकर ओमती चौक कर दिया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाली पीढ़ियां भी इस ऐतिहासिक विरासत और परंपरा को इसी तरह कायम रखेंगी।
मोहर्रम की धूम में नया मोहल्ला मशीन वाले बाबा के यहां भी सज सजा देखने को मिली

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार