देवास में युवक की गिरफ्तारी का वीडियो वायरल, समाजजन ने सौंपा ज्ञापन

देवास।
कोतवाली थाना पुलिस के कुछ जवानों द्वारा एक युवक को पकड़कर ले जाने के दौरान कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर युवक के समाजजन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है।
जानकारी के अनुसार राधागंज निवासी राजू परमार को किसी प्रकरण में गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम उसके घर पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस और युवक के बीच हुई कार्रवाई का वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में पुलिसकर्मियों द्वारा युवक को पकड़कर ले जाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
वहीं मामले में एडिशनल एसपी हरिचरण बाथम का कहना है कि संबंधित युवक एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में आरोपी है तथा उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी था। वारंट की तामील के लिए पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने गई थी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार