करचलपुर में जलभराव से लोगों का जीना मुहाल, वर्षों से नहीं हुई निकासी व्यवस्था

औंग जहानाबाद की मुख्य सड़क पर भरा रहता है गंदा पानी और वर्षों से जमा है कीचड़ और गंदगी

लोगो का निकलना हुआ दुश्वार ,सरकार का लाखों हुआ खर्च फिर भी समस्या बरकार

,कागजों में सब चमाचम लेकिन हकीकत कुछ और

जनपद फतेहपुर यूपी के ब्लॉक देवमई की ग्राम पंचायत करचलपुर में गंदे पानी के भराव और सिल्ट के कारण लोगों को अपने घरों से निकलना दूभर हो गया है । रमेश प्रजापति, दिनेश साहू , रामबाबू शुक्ला , रामसुंदर पाल आदि के दरवाजों के सामने जलभराव और सिल्ट के कारण निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा है । दस सालों में यहां पर समुचित जल निकासी की व्यवस्था आज तक नहीं की गई है । सफाई के नाम पर, ड्रेनेज निर्माण के नाम पर लाखों रुपए खजाने से खर्च हो गए हैं लेकिन फिर भी ऐसी समस्याएं हमेशा बनी रहती हैं । गांव करचलपुर औंग से जहानाबाद के बीच की मुख्य सड़क पर बसा हुआ है और इसी सड़क का करीब आधा हिस्सा सालों से गंदे पानी, सिल्ट और कूड़ा करकट से भरी रहती है । आश्चर्यजनक बात यह है कि इसी रोड से देवमई बीडीओ , एडीओ पंचायत तथा जिले के अन्य अधिकारियों का आवागमन बना रहता है लेकिन किसी को अभी तक यह गंदगी नजर नहीं आई । पंचायत सचिव पैसा निकालने में व्यस्त हैं , बीडीओ फोन उठाते नहीं ऐसे में लोगों को कुछ नहीं सूझ रहा है कि यह समस्या कैसे दूर होगी

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार