मुहर्रम की 9वीं पर नया मोहल्ला अकीदत में डूबा, लंगर और सबील का आयोजन

मुहर्रम की 9वीं तारीख पर नया मोहल्ला अकीदत में सराबोर: लंगर, रोजा इफ्तार, सबील और रोशनी से जगमगाईं मस्जिदें व दरगाहें

जबलपुर में मुहर्रम की 9वीं तारीख पर नया मोहल्ला पूरी तरह अकीदत और इबादत के रंग में रंगा नजर आया। बंद कुआं मैदान में फिदा जाने शहीदाने लंगर कमेटी द्वारा रोजेदारों का अवतार का हातमा किया गया ने इबादत की, वहीं शाम को रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। क्षेत्र में लंगर, सबील और ताजियों की रौनक ने माहौल को और भी खास बना दिया।

हाजी अल्ताफ और तनवीर फैसल ने बताया कि
मुहर्रम की 9वीं तारीख के अवसर पर नया मोहल्ला में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए इबादत की। रोजेदारों के लिए विशेष रूप से रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया, जहां सभी ने मिल-बैठकर इफ्तार किया और अमन, भाईचारे तथा मुल्क की खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए जगह-जगह सबील लगाई गई, जहां ठंडा पानी और शरबत वितरित किया गया। वहीं कई स्थानों पर लंगर-ए-हुसैनी का भी आयोजन हुआ, जिसमें सभी धर्मों और समुदायों के लोगों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। यह आयोजन आपसी भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता नजर आया।

नया मोहल्ला में विभिन्न स्थानों पर ताजिए सजाए गए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ओमती मस्जिद और मशीन वाले बाबा सरकार दरगाह को आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा इलाका आध्यात्मिक और श्रद्धामय वातावरण में डूबा दिखाई दिया। रोशनी से जगमगाती इबादतगाहें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

मुहर्रम की 9वीं तारीख का यह आयोजन एक बार फिर यह संदेश देता है कि जबलपुर की गंगा-जमुनी तहजीब आज भी कायम है। अकीदत, सेवा, भाईचारा और इंसानियत की यह मिसाल शहर की सामाजिक एकता को और मजबूत करती है।

Related Posts

चित्रकोट में तिरंगा बाइक रैली का समापन, चला स्वच्छता अभियान

“कलेक्टर-एसपी के साथ तिरंगा बाइक रैली, चित्रकोट में हुआ समापन” “तिरंगा यात्रा के साथ चला स्वच्छता अभियान, चित्रकोट परिसर की हुई सफाई” ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को…

सोनभद्र पॉक्सो कोर्ट का सख्त फैसला, नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद

दो नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद व ₹73 हजार अर्थदंडआरोप तय होने के महज 4 माह 4 दिन में सुनवाई पूरी कर सुनाई सजा। अर्थदंड,सोनभद्र पॉक्सो…

Leave a Reply

OTHER NEWS

चित्रकोट में तिरंगा बाइक रैली का समापन, चला स्वच्छता अभियान

चित्रकोट में तिरंगा बाइक रैली का समापन, चला स्वच्छता अभियान

सोनभद्र पॉक्सो कोर्ट का सख्त फैसला, नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद

सोनभद्र पॉक्सो कोर्ट का सख्त फैसला, नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद

देवास में फिर चोरों का धावा, होजरी दुकान के ताले तोड़कर नकदी-चांदी उड़ाई

देवास में फिर चोरों का धावा, होजरी दुकान के ताले तोड़कर नकदी-चांदी उड़ाई

नरवर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

नरवर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

इंदौर में अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

इंदौर में अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

जयपुर: CM भजनलाल ने 16 पीएम ई-बसों को दिखाई हरी झंडी, सामाजिक न्याय को बताया नीतियों की आत्मा

जयपुर: CM भजनलाल ने 16 पीएम ई-बसों को दिखाई हरी झंडी, सामाजिक न्याय को बताया नीतियों की आत्मा