तेवरी ग्राम पंचायत सीसी रोड निर्माण में अनियमितताओं का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच और एस्टीमेट सार्वजनिक करने की मांग

संदीप मौर्य ✍️
कटनी/तेवरी। जनपद पंचायत बहोरीबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत तेवरी में निर्माणाधीन सीसी रोड के कार्य में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे शासन की राशि का दुरुपयोग होने की आशंका है।
ग्रामीणों का कहना है कि सीसी रोड निर्माण में निर्धारित गुणवत्ता के अनुसार 40 एमएम और 20 एमएम गिट्टी का उपयोग नहीं किया जा रहा है। साथ ही सड़क की मोटाई भी स्वीकृत मानकों के अनुरूप नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार जहां सड़क की मोटाई लगभग 8 इंच होनी चाहिए, वहां कई स्थानों पर यह केवल 5 से 6 इंच ही दिखाई दे रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य जनता की सुविधा और आवागमन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कराया जा रहा है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने निर्माण कार्य से संबंधित शासन द्वारा स्वीकृत एस्टीमेट की प्रति सार्वजनिक किए जाने की मांग की है, ताकि वास्तविक मानकों की जानकारी ग्रामीणों को मिल सके।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि मौके पर तकनीकी अधिकारी एवं इंजीनियर को बुलाकर निर्माण कार्य की जांच कराई जाए तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जांच होने तक निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निगरानी की जाए ताकि भविष्य में सड़क जल्द खराब न हो और सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।

  • Related Posts

    चित्रकोट में तिरंगा बाइक रैली का समापन, चला स्वच्छता अभियान

    “कलेक्टर-एसपी के साथ तिरंगा बाइक रैली, चित्रकोट में हुआ समापन” “तिरंगा यात्रा के साथ चला स्वच्छता अभियान, चित्रकोट परिसर की हुई सफाई” ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को…

    सोनभद्र पॉक्सो कोर्ट का सख्त फैसला, नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद

    दो नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद व ₹73 हजार अर्थदंडआरोप तय होने के महज 4 माह 4 दिन में सुनवाई पूरी कर सुनाई सजा। अर्थदंड,सोनभद्र पॉक्सो…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    चित्रकोट में तिरंगा बाइक रैली का समापन, चला स्वच्छता अभियान

    चित्रकोट में तिरंगा बाइक रैली का समापन, चला स्वच्छता अभियान

    सोनभद्र पॉक्सो कोर्ट का सख्त फैसला, नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद

    सोनभद्र पॉक्सो कोर्ट का सख्त फैसला, नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद

    देवास में फिर चोरों का धावा, होजरी दुकान के ताले तोड़कर नकदी-चांदी उड़ाई

    देवास में फिर चोरों का धावा, होजरी दुकान के ताले तोड़कर नकदी-चांदी उड़ाई

    नरवर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

    नरवर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

    इंदौर में अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

    इंदौर में अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

    जयपुर: CM भजनलाल ने 16 पीएम ई-बसों को दिखाई हरी झंडी, सामाजिक न्याय को बताया नीतियों की आत्मा

    जयपुर: CM भजनलाल ने 16 पीएम ई-बसों को दिखाई हरी झंडी, सामाजिक न्याय को बताया नीतियों की आत्मा