देवास में बस रोककर कंडक्टर से मारपीट, ₹22 हजार लूटने का आरोप

देवास।
शहर में बसों में सवारी बैठाने को लेकर विवाद का एक मामला सामने आया है। भोपाल से इंदौर जा रही एक यात्री बस को उज्जैन तिराहे के पास कुछ लोगों द्वारा रोककर कंडक्टर के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित कंडक्टर नीरज कुशवाहा के अनुसार, बस देवास बस स्टैंड से आगे बढ़ी ही थी कि कुछ लोगों ने स्कूटर बस के सामने लगाकर उसे रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद उसे बस से नीचे उतारकर सवारी बैठाने की बात को लेकर विवाद किया गया और मारपीट की गई। कंडक्टर का यह भी आरोप है कि इस दौरान उसके पास रखे करीब 22 हजार रुपए छीन लिए गए।
घटना के चलते बस करीब आधे घंटे तक सड़क पर खड़ी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में कुछ यात्रियों को दूसरी बस से इंदौर के लिए रवाना किया गया। घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सवारी बैठाने को लेकर बस संचालकों के बीच विवाद पहले भी सामने आते रहे हैं, लेकिन बीच सड़क पर बस रोककर मारपीट की घटना ने यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार