“आर-सेटी प्रशिक्षण से युवाओं को मिली नई उड़ान, 35 प्रशिक्षुओं को मिले प्रमाण पत्र”

” कौशल ,बीमा और नए अवसर के साथ युवाओं को नई उड़ान, प्रशिक्षण से रोजगार नहीं उद्यम का संदेश “

जनपद मथुरा में युवाओं को रोजगार ढूंढने के बजाय रोजगार स्वयं बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आर-सेटी ) द्वारा आयोजित छह दिवसीय नि:शुल्क उद्यमिता विकास कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ ।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी बैच के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 35 युवक युवतियों को समापन समारोह में प्रमाण पत्र वितरित किए गए ।
साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत दो लाख रुपए की बीमा सुरक्षा से भी जोड़ा गया ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी ओमप्रकाश के प्रतिनिधि उमेश प्रताप सिंह मौजूद रहे ।
उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं बीमा प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि आज के समय में आत्मनिर्भरता और उद्यमिता ही युवाओं को स्थाई पहचान दिला सकती है । साथ ही उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवक युवतियों से प्राप्त कौशल को व्यवहार में उतारने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर तैयार करने का आहान किया।
(आर – सेटी )निदेशक विनोद शर्मा ने कहा की संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक युवतियों को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है ।
उन्होंने बताया कि संस्थान वर्तमान में जनपद में लगभग 70 प्रकार के नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कर रहा है तथा प्रशिक्षण के साथ प्रतिभागियों को रोजगार प्रारंभ करने हेतु ऋण उपलब्ध कराने में भी सहयोग दिया जाता है ।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026- 27 में संस्थान को 1005 युवक युवतियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य मिला है , जिसे दिसंबर तक पूरा करने की योजना है पिछले वित्तीय वर्ष 2025 – 26 में 634 युवाओं को प्रशिक्षित कर उद्यमी बनाया गया ,जबकि चालू वित्तीय वर्ष में 1 अप्रैल से अब तक पांच बैचों के माध्यम से 127 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है ।
कार्यक्रम के सफल संचालन में फैकल्टी दीपक पचौरी ,ऑफिस असिस्टेंट सी.पी.सिंह,
दीनदयाल तरकर एवं राधा वल्लभ का विशेष योगदान रहा ।

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार