“वाराणसी-रीवा हाईवे पर दो ट्रक पलटे, चालक घायल”

स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी रीवा हाईवे पर स्थित छांहुर मझिगवां गांव के सामने बीती रात एक ट्रक कटनी से जला हुआ टायर का तार लादकर झारखंड जा रहा था कि रोड पर लगे मरम्मत कार्य के लिए बने डिवाइडर से टकराकर पलट गया। उसके पीछे गिट्टी लादकर मध्य प्रदेश के बेला से बनारस जा रहा ट्रक अचानक आगे ट्रक पलटते देख अनियंत्रित होकर वह भी पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर चौकी अंतर्गत मेउड़ी गांव निवासी 32 वर्षीय ट्रक चालक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के बेला से गिट्टी लादकर वाराणसी जा रहा था कि आगे चल रही ट्रक एकाएक पलट गई हड़बड़ाहट में पलटी ट्रक को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गई जिससे ट्रक पलट गई। वहीं झारखंड के हजारीबाग निवासी ट्रक चालक दयानंद कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश के कटनी से जला टायर का तार लादकर झारखंड जा रहा था कि एकाएक रोड मरम्मत कार्य के दौरान लापरवाही से लगाए गए डिवाइडर या बिना संकेतक चिन्ह के कारण डिवाइडर से टकराकर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। संयोग ठीक था की दोनों ट्रक चालकों को मामूली चोटें आई। जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया। पुलिस को सूचना मिलने पर जांच पड़ताल में जुट गई।

Related Posts

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम महगवां में घर के भीतर रखे चांदी के जेवर चोरी होने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा…

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। झिंझरी चौकी पुलिस ने घेराबंदी और पीछा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध