“डबरा में मकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की देरी पर उठे

मकान में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम पर उठे सवाल।

एंकर…डबरा शहर के नंदू का डेरा स्थित कॉलोनी में एक भीषण आगजनी की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया,आग इतनी भयानक थी कि घर के अंदर खड़ी गाड़ी, वॉशिंग मशीन और अन्य सामान जलकर राख हो गए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सूचना दिए जाने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय रहते मौके पर नहीं पहुंची,ऐसे में स्थानीय रहवासियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर परिवार को घर से सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।बता दें यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब महज दो दिन पहले लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में भी भीषण आग में कई लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी,लेकिन नगर पालिका प्रशासन उस हादसे के बाद कुंभकरणी नींद में है। पूरे देश में फायर सेफ्टी और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं,डबरा की इस घटना ने एक बार फिर उन चिंताओं को हवा दे दी है।

वि/ओ…01… डबरा के नंदू का डेरा स्थित चचा कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच एक मकान में अचानक आग भड़क उठी, घर में सो रहे पिंटू शर्मा की नींद जब खुली तब बिजली जाने और एसी बंद हो गया, घर से बाहर निकलकर पिंटू ने देखा तो घर के आसपास आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं।आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और परिवार को सुरक्षित घर से बाहर निकालने में जुट गए,स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन पुलिस तो मौके पर पहुंची दमकल वाहन सही समय पर मौके पर नहीं पहुंचा जिस पर लोगो ने नगर पालिका प्रशासन पर अविवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए है।रहवासियों ने अपने स्तर पर भारी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया, जबतक स्थानीय लोगों आग पर काबू पाया तबतक घर गृहस्थी का सामान जलकर ख़ाक हो चुका था।हालांकि राहत की बात यह रही कि इस आगजननी कि घटना में किसी प्रकार की मानव जनहानि नहीं हुई।

Related Posts

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम महगवां में घर के भीतर रखे चांदी के जेवर चोरी होने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा…

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। झिंझरी चौकी पुलिस ने घेराबंदी और पीछा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध