“गौसेवकों को उम्रकैद के विरोध में डबरा में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन”

कोर्ट ने दी गौसेवकों को सजा,गो सेवक ने दिया ज्ञापन। एंकर…पिछली 12 जून को प्रदेश के नर्मदापुरम जिले की सेशन कोर्ट द्वारा 14 गौ सेवकों को आजीवन कारावास के विरोध में डबरा के गौ सेवकों ने सजा के विरुद्धस्वरूप रैली निकालकर एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और गौ रक्षकों की सजा माफ कराने की मांग की है। वि/ओ…01…बता दे कि 03 अगस्त 2022 को मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील के पास पढ़ने वाले बरखाड गांव में गौ रक्षकों द्वारा गौ तस्करी की सूचना पर एक ट्रक रोका गया था,जिसमें गोवंश भरे हुए थे।ट्रक महाराष्ट्र केअमरावती निवासी नजीर अहमद अपने दो साथियों के साथ लेकर आ रहा था,भीड़ ने तीनों की पिटाई की तो बाद में इलाज के दौरान नजीर अहमद की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में 14 गौ रक्षकों के विरुद्ध हत्या व हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया था,तभी से मामला न्यायालय में विचाराधीन था। पिछली 12 जून को न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया। सभी 14 गौ रक्षकों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, सजा के ऐलान के बाद से प्रदेश भर में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कहीं पर चक्का जाम हो रहे है तो कहीं जगह ज्ञापन दिए जा रहे हैं,इसी के साथ पिछले दिनों बिहार पुलिस द्वारा भरत भूषण तिवारी का एनकाउंटर को लेकर भी विरोध स्वरूप प्रदर्शन चल रहे हैं।गोसेवक एवं समाजसेवी लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे और उनकी अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और उसमें सभी 14 गौ रक्षकों की सजा माफ कराए जाने व बिहार में पुलिस द्वारा एनकाउंटर किए गए भरत भूषण तिवारी के मामले में सीबीआई जांच करा कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

Related Posts

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष…

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

.सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर में निकली पैदल यात्रा,SDM को सौंपा ज्ञापन पत्र। डबरा के गौरव सौरव गुर्जर से जुड़े हालिया मामले को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत