नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म बनाया वीडियो
वीडियो के माध्यम से काफी दिनों तक किया ब्लैकमेल
फ़तेहपुर यूपी के खागा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में कक्षा 8 की 14 वर्षीय छात्रा से युवक ने दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और फिर इसी वीडियो को आधार बनाकर काफी दिनों तक ब्लैक मेल कर दुष्कर्म करता रहा । उस समय हड़कंप मच गया जब छात्रा के पेट में 5 माह के गर्भ ठहरने की बात उजागर हुई ।
परिजनों ने जानकारी के बाद परिजनों ने खागा कोतवाली में शिकायती देकर दोषी युवक और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया ।
हालांकि इस मामले में खागा कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । आरोपी गिरफ्तार कर छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है ।





