बोलेरो और ऑटो की भीषण टक्कर
गम्भीर रूप से सात घायल
फतेहपुर यूपी के थाना चांदपुर के कस्बा अमौली कस्बे में सोमवार की दोपहर उस समय चीख पुकार और अफरा तफरी मच गई, जब बलदेव गिरी इंटर कॉलेज अमौली के सामने एक ऑटो और बोलेरो की आमने सामने इतनी भीषण टक्कर हुई कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए । पल भर में खुशियों भरा सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया । ऑटो में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । अस्पताल भिजवाया गया। सीरियस हालत देखते हुए डॉक्टरों ने सभी घायलों को कानपुर रेफर कर दिया ।
घायलों में संजय पुत्र अशोक निवासी सैंठी, ललित पुत्र लालमणि निवासी सजेती, शैलेंद्र कुमार पुत्र सरजू प्रसाद निवासी बमोरी, विपिन कुमार पुत्र कालीदीन निवासी औरा निस्फी, शर्मिला निषाद व उनकी मासूम 10 वर्षीय बेटी ईशानी तथा एक अज्ञात वृद्ध शामिल हैं। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है । घटनास्थल से कैमरामैन अंशू सिंह के साथ नीलकमल की रिपोर्ट ।





