रेलवे पार्किंग ठेके के विवाद में कैंटीन संचालक की हत्या,

बाणगंगा क्षेत्र में कैंटीन संचालक हत्याकांड…..

रेलवे स्टेशन की पार्किंग ठेके के विवाद में की हत्या….

नाबालिग व उसका साथी पकड़ाया….

एंकर – भागीरथपुरा क्षेत्र स्थित एमआर 4 रोड पर परसों रात हुई कैंटीन संचालक हत्याकांड की पुलिस ने गुत्थी सुलझाते हुए वारदात को अंजाम देने वाले नाबालिग और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग के ठेके विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया।

वीओ – एडिशनल डीसीपी ने बताया कि 19 जून की रात्रि को विशाल उर्फ नानू पिता मुकेश वर्मा निवासी भागीरथपुरा पर दो लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया था जिसमें विशाल ने अस्पताल में दम तोड दिया था। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खगाले तो दो आरोपी विशाल पर चाकू से हमला करते नजर आए। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई। टीम ने हत्याकांड के महज चंद घंटो के भीतर हत्याकांड को अंजाम देने वाले नाबलिग निवासी भगतसिंह नगर और उसके साथी सुमित पिता शिवलाल अहिरवार निवासी भगतसिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक से रेलवे स्टेशन की पार्किंग के ठेके को लेकर विवाद चल रहा था। घटना दिनांक को विवाद बढा तो सुमित ने विशाल उर्फ नानू को पकड़ लिया और नाबिलग ने उस पर चाकू से ताबड़तोड वार कर दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी आरोपियों से बरामद कर लिया है

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज