आधी रात बिजली पोल में धमाके, घरों में दौड़ा करंट

बिजली विभाग की लापरवाही, रहवासियों की जान पर बन आई

  • आधी रात को पोल और तारों से उठने लगी आग की लपटें
  • घरों के खिड़की, दरवाजों में दौड़ा करंट
    संवाद सहयोगी जागरण वृंदावन। वृंदावन में रुक्मिणी विहार से लगी एक रहवासी कालोनी में आधी रात को बिजली के पोल और तारों में विस्फोट हो गया। पहले तो आग की लपटें देख यहां के रहवासी सहम गए, फिर घर के सामने झूलते तारों से खिड़की और दरवाजों में करंट दौड़ गया। घटना की सूचना मिलने पर विभाग के कर्मचारी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन मदद के नाम पर सभी ने हाथ खड़े कर दिए। आखिरकार लोगों ने घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर रात काटी।
    राधा फ्लोरेंस के पास संस्कृति राधा सुंदरम सोसायटी में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात बिजली ने तांडव मचा दिया। यहां के रहवासियों का कहना है कि रात करीब 1:30 बजे पहले तो पोल से चिंगारी उठना शुरू हुई और लोग कुछ समझ पाते तब तक तेज धमाकों की आवाज आने लगी। सूचना पाकर बिजली विभाग के कर्मचारी और पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारियों ने रात में काम करने से साफ इंकार कर दिया। वहीं पुलिस भी सिर्फ बयान लेकर वापस चली गई। यहां के रहवासियों ने ही किसी तरह बिजली के तारों को घर से दूर किया और खुद को सुरक्षित बाहर निकाला।
  • तीन घरों में दौड़ा करंट
    यहां रहने वाले अभिषेक, अरुण सिंह और गुंजन अग्रवाल के घर के दरवाजों और खिड़कियों में करंट दौड़ गया। अभिषेक ने बताया कि उनका आपरेशन हुआ है और वे कल ही अस्पताल से छुट्टी कराकर लौटे हैं, लेकिन ऐसी हालत में भी उन्हें रातभर खुद ही मशक्कत करनी पड़ी। प्लास्टिक के पाइप से तारों को घरों से दूर किया, तब जाकर राहत की सांस ली। वरना कोई बड़ा अग्निकांड होने की पूरी संभावना थी।
  • कालोनी में 60 से ज्यादा मकान, कनेक्शन सिर्फ 20
    रहवासियों ने बताया कि इस कालो

Related Posts

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ जिले में लगातार बारिश से नालों में उफान आवागमन हुआ अवरोध, जान जोखिम में डालकर पर कर रहे नदी नाले टीकमगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला