थाने में स्ट्रीट वेंडर्स पर लाठीचार्ज, RPF पर गंभीर आरोप

थाने में खाकी का रौद्र रूप, हक मांगने गए स्ट्रीट वेंडर्स पर बरसी लाठियां

कानून की रक्षा करने वाली खाकी जब खुद ही भक्षक बन जाए, तो न्याय की उम्मीद किससे की जाए? कुछ ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ पिछले डेढ़ साल से ईमानदारी से प्लेटफॉर्म नं 1 के बाहर अपना ठेला लगाने वाले गरीब स्ट्रीट वेंडर्स को RPF पुलिसिया प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा। अपनी रोज़ी-रोटी बहाल करने की गुहार लगाई है अपनी बात रखने को लेकर शंकर लाल वाली ने आरोप लगाया है जब ये दुकानदार RPF थाना प्रभारी से मिलने पहुँचे, तो उन्हें बंद कमरे में बेरहमी से पीटा गया। पीड़ितों का आरोप है कि आरक्षक द्वारा दूसरे दुकानदारों से मोटी रकम तय कर लेने के कारण उन्हें जबरन हटाया जा रहा था और जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो पैरों में रस्सी बांधकर उन पर बेरहमी से पट्टे और लाठियां बरसाई गईं, जिससे कई वेंडर्स गंभीर रूप से घायल हो गए।
​सच्चाई छुपाने के लिए रची ‘फर्जी पत्रकार’ की साज़िश, दहशत में दुकानदार
अपनी इस बर्बरता पर पर्दा डालने के लिए आरपीएफ पुलिस ने इस मामले को एक नया और झूठा मोड़ दे दिया। पीड़ितों ने शनिवार रविवार की मध्यरात्रि 12.30 बजे मीडिया के सामने खुलासा किया कि पुलिस ने उनके खिलाफ फर्जी पत्रकार बनकर अवैध वेंडर्स को डराने और महिलाओं का वीडियो बनाने का बिल्कुल झूठा केस दर्ज किया है। इस खौफनाक मारपीट के दौरान अपनी जान बचाकर भागा एक बिरयानी वेंडर पिछले दो दिनों से लापता है, जिससे उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि वे हर महीने तय की गई रिश्वत की रकम पुलिसकर्मियों को देते थे, लेकिन अधिक पैसों के लालच में आज उनके साथ अपराधियों जैसा सुलूक किया गया है। अब पीड़ित दुकानदारो ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कर न्याय की आस में सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग कर रहे हैं ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज