मानगढ़ में ग्रामीण सेवा शिविर का मुख्य सचिव ने किया औचक निरीक्षण

मुख्य सचिव ने बस्सी की मानगढ़ खोखावाला ग्राम पंचायत में “ग्रामीण सेवा शिविर-2026” का किया औचक निरीक्षण
विभागीय योजनाओं के शत-प्रतिशत संतृप्ति (सैचुरेशन) और जन-समस्याओं के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के दिए निर्देश
जयपुर, 16 जून। राज्य सरकार की संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति अपनी सर्वोच्च प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्य सचिव, राजस्थान वी. श्रीनिवास द्वारा आज जयपुर जिले की बस्सी पंचायत समिति के अंतर्गत मानगढ़ खोखावाला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित हो रहे “ग्रामीण सेवा शिविर-2026” अभियान का औचक निरीक्षण किया गया । इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री सी.एम. मीना सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने शिविर स्थल पर राजस्व विभाग सहित अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहे सभी 21 विभागों के काउंटरों का गहन अवलोकन किया और वहां तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों से प्रगति की समीक्षा की । जिला कलक्टर, जयपुर एवं जिला प्रशासन की टीम द्वारा मुख्य सचिव को शिविर में अब तक प्राप्त हुई कुल जन-शिकायतों तथा उनके मौके पर ही किए गए निस्तारण के बारे में विस्तार से अवगत कराया। प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि शिविर में राजस्व अभिलेख/खातों के शुद्धिकरण , आबादी विस्तार हेतु पट्टों को जारी करने , लंबे समय से लंबित नामान्तरकरण व अतिक्रमण के पुराने प्रकरणों का त्वरित विधिक समाधान सुनिश्चित किया गया है ।
विभिन्न विभागों द्वारा शिविर में अर्जित की गई प्रमुख उपलब्धियां:
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण): पंचायती राज विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत 10 नए व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालय (IHHL) एवं सामुदायिक स्वच्छता परिसर (CSC) की स्वीकृतियां मौके पर जारी की गईं तथा पुराने अक्रियाशील परिसरों को पुनः क्रियाशील करने की कार्यवाही की गई ।
विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) द्वारा ढीले/झूलते तारों व त्रुटिपूर्ण विद्युत पोलों से जुड़ी आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की गई ।
आजीविका संवर्धन: ग्रामीण विकास विभाग (राजीविका) के तहत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नए स्वयं सहायता समूहों (SHG) का गठन कर उनके त्वरित बैंक खाते खुलवाए गए ।
हितलाभों का त्वरित वितरण: शिविर के दौरान मुख्य सचिव ने आमजन को विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के हितलाभ एवं स्वीकृतियां स्वयं अपने हाथों से वितरित कीं। इसके अंतर्गत 6 पात्र लाभार्थियों को नए एवं नवीनीकृत आवासीय पट्टे सौंपे गए । साथ ही, आयोजना विभाग की सामाजिक सुरक्षा पहलों के तहत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत मृतक बीमाधारकों के आश्रित परिवारों को 2 लाख रुपये की वित्तीय दावा राशि के चेक वितरित किए गए । इसके अतिरिक्त, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ‘मुख्यमंत्री कन्यादान योजना’ के तहत एक पात्र विधवा लाभार्थी महिला को 31,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि की मंजूरी का प्रमाण पत्र सौंपा गया ।
मुख्य सचिव के मुख्य निर्देश: मुख्य सचिव ने शिविर में पधारे ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी परिवेदनाओं को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने मौके पर उपस्थित जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान उसी दिन “प्रशासन गांवों के संग” की वास्तविक मूल भावना के अनुरूप किया जाना चाहिए ।
संबोधन के क्रम में मुख्य सचिव ने केंद्र सरकार के गौरवमयी 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर इन जन-कल्याण शिविरों की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से आह्वान किया कि वे राज्य एवं केंद्र सरकार की सभी फ्लैगशिप योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने हेतु सजग होकर आगे आएं। सभी राजकीय विभागों को निर्देशित करते हुए मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को लाभान्वित करना ही शासन का परम ध्येय है, अतः सभी अधिकारी लोक सेवा की भावना से योजनाओं की शत-प्रतिशत संतृप्ति (स्कीम सैचुरेशन) और पारदर्शी जन-सुनवाई सुनिश्चित करें ।

Related Posts

ओडिशा सड़क हादसे में मिर्जापुर के ट्रक चालक की मौत, गांव में पसरा मातम

लालगंज, मीरजापुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के बामी गांव निवासी राजकुमार सरोज की 31 जुलाई की रात में उड़ीसा के रायगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई…

मिर्जापुर की दीप्ति यादव ने जीता गोल्ड, सेमफोर्ड स्कूल के बच्चों का ताइक्वांडो में जलवा

सेमफोर्ड स्कूल के बच्चों ने राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम दीप्ति यादव कक्षा 10 की छात्रा ने जीता गोल्ड मैडल दिनांक 31 जुलाई 2026 से 2 अगस्त 2026…

Leave a Reply

OTHER NEWS

ओडिशा सड़क हादसे में मिर्जापुर के ट्रक चालक की मौत, गांव में पसरा मातम

ओडिशा सड़क हादसे में मिर्जापुर के ट्रक चालक की मौत, गांव में पसरा मातम

मिर्जापुर की दीप्ति यादव ने जीता गोल्ड, सेमफोर्ड स्कूल के बच्चों का ताइक्वांडो में जलवा

मिर्जापुर की दीप्ति यादव ने जीता गोल्ड, सेमफोर्ड स्कूल के बच्चों का ताइक्वांडो में जलवा

डबरा में बघेल समाज की नई कार्यकारणी ने ली शपथ, एकजुटता का दिया संदेश

डबरा में बघेल समाज की नई कार्यकारणी ने ली शपथ, एकजुटता का दिया संदेश

दौसा में ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान, युवाओं ने लिया नशा छोड़ने का संकल्प

दौसा में ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान, युवाओं ने लिया नशा छोड़ने का संकल्प

गरौठा में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 24 अगस्त को निकलेगी भव्य यात्रा

गरौठा में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 24 अगस्त को निकलेगी भव्य यात्रा

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 जुआरी गिरफ्तार, ₹5.36 लाख का सामान जब्त

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 जुआरी गिरफ्तार, ₹5.36 लाख का सामान जब्त