कटनी में शहरी परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, इलेक्ट्रिक बसों और आधुनिक बस टर्मिनल को मंजूरी

कटनी। शहर की परिवहन व्यवस्था अब आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल बनने की ओर बढ़ रही है। कलेक्टर आशीष तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित दीनदयाल कटनी सिटी बस सर्विसेस लिमिटेड की 20वीं बोर्ड बैठक में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण और आधुनिक बस टर्मिनल विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में शहर के पांच प्रमुख स्थानों—प्रियदर्शिनी बस स्टैंड, झिंझरी बस स्टैंड, माधवनगर, कलेक्ट्रेट परिसर और माधवनगर उपकार्यालय में चार्जिंग स्टेशन, कैफेटेरिया एवं स्मार्ट पे-एंड-यूज शौचालयों के निर्माण को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
शहर की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक मोबिलिटी प्लान तैयार करने की भी अनुशंसा की गई है। वहीं झिंझरी बस स्टैंड को आधुनिक स्वरूप देने के लिए बस शेड, लिफ्ट, सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम, मीटिंग हॉल और अन्य सुविधाओं के निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक में प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत कटनी में 15 नए इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली। कलेक्ट्रेट, तिलक कॉलेज, गर्ल्स कॉलेज, मुड़वारा रेलवे स्टेशन सहित कई शासकीय परिसरों में ये स्टेशन बनाए जाएंगे।
सबसे महत्वपूर्ण निर्णय के तहत कटनी-रीवा और कटनी-जबलपुर मार्ग पर चार इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए Yolo Bus Private Limited के साथ अनुबंध किया जा चुका है। दो बसें कटनी-रीवा तथा दो बसें कटनी-जबलपुर मार्ग पर संचालित होंगी।
साथ ही पीपीपी मॉडल के तहत डिजिटल एवं गैर-डिजिटल मीडिया डिस्प्ले स्थापित कर परिवहन कंपनी की आय बढ़ाने की योजना को भी मंजूरी दी गई। कार्यालयीन उपयोग के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को किराये पर लेने तथा आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं एक वर्ष बढ़ाने का निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया।
इन निर्णयों के लागू होने के बाद कटनी में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नई गति मिलेगी और शहरवासियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं पर्यावरण हितैषी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

Related Posts

ऑटो में शराब की ‘खेप’, कुठला पुलिस ने दबोचा; 61.56 लीटर अवैध शराब जब्त

कटनी। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑटो में तस्करी कर ले जाई जा रही 61.56 लीटर अवैध…

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

ऑटो में शराब की ‘खेप’, कुठला पुलिस ने दबोचा; 61.56 लीटर अवैध शराब जब्त

ऑटो में शराब की ‘खेप’, कुठला पुलिस ने दबोचा; 61.56 लीटर अवैध शराब जब्त

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प