विक्रम-वेताल ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

विक्रम-वेताल ने समझाए सड़क सुरक्षा , जीवन रक्षा के भी नियम*

जयपुर, 16 जून। सड़क सुरक्षा एवं परिवहन विभाग, राजस्थान सरकार तथा प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, जयपुर द्वितीय के सहयोग से रस रंग मंच संस्था के कलाकारों द्वारा सड़क सुरक्षा ,जीवन रक्षा अभियान के अंतर्गत सोमवार को शास्त्री नगर स्थित कांवटिया सर्किल पर यातायात नियमों पर आधारित लघु नाटक फर्क तो पड़ता है भई का प्रभावी मंचन किया गया।
नाटक के माध्यम से विक्रम-वेताल की रोचक कथा का उपयोग करते हुए शांतपुर एवं अशांतपुर नगरों के बीच अंतर को दर्शाया गया। कलाकारों ने संदेश दिया कि यातायात नियमों का पालन केवल व्यक्तिगत सुरक्षा ही नहीं, बल्कि एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं अनुशासित समाज के निर्माण के लिए भी आवश्यक है। नाटक में सीट बेल्ट, हेलमेट, निर्धारित गति सीमा, यातायात संकेतों की पालना तथा सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सहज एवं मनोरंजक शैली में प्रस्तुत किया गया।
नाटक ने उपस्थित आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने का संदेश दिया। दर्शकों ने कलाकारों के जीवंत अभिनय एवं प्रभावशाली प्रस्तुति की सराहना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ परिवहन निरीक्षक दिनेश सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि सभी नागरिक सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ यातायात नियमों की पालना करें तो सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है।
लघु नाटक में रति महर्षि, के.के. कोहली, अजीत माथुर, मुकेश वर्मा, महेश महावर एवं हिमांशु झाकल ने अभिनय किया। नाटक का लेखन एवं निर्देशन हिमांशु झाकल द्वारा किया गया।
उल्लेखनीय है कि सड़क सुरक्षा जागरूकता के उद्देश्य से मंचित इस लोकप्रिय नाटक की यह 98वीं प्रस्तुति रही।

Related Posts

ओडिशा सड़क हादसे में मिर्जापुर के ट्रक चालक की मौत, गांव में पसरा मातम

लालगंज, मीरजापुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के बामी गांव निवासी राजकुमार सरोज की 31 जुलाई की रात में उड़ीसा के रायगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई…

मिर्जापुर की दीप्ति यादव ने जीता गोल्ड, सेमफोर्ड स्कूल के बच्चों का ताइक्वांडो में जलवा

सेमफोर्ड स्कूल के बच्चों ने राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम दीप्ति यादव कक्षा 10 की छात्रा ने जीता गोल्ड मैडल दिनांक 31 जुलाई 2026 से 2 अगस्त 2026…

Leave a Reply

OTHER NEWS

ओडिशा सड़क हादसे में मिर्जापुर के ट्रक चालक की मौत, गांव में पसरा मातम

ओडिशा सड़क हादसे में मिर्जापुर के ट्रक चालक की मौत, गांव में पसरा मातम

मिर्जापुर की दीप्ति यादव ने जीता गोल्ड, सेमफोर्ड स्कूल के बच्चों का ताइक्वांडो में जलवा

मिर्जापुर की दीप्ति यादव ने जीता गोल्ड, सेमफोर्ड स्कूल के बच्चों का ताइक्वांडो में जलवा

डबरा में बघेल समाज की नई कार्यकारणी ने ली शपथ, एकजुटता का दिया संदेश

डबरा में बघेल समाज की नई कार्यकारणी ने ली शपथ, एकजुटता का दिया संदेश

दौसा में ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान, युवाओं ने लिया नशा छोड़ने का संकल्प

दौसा में ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान, युवाओं ने लिया नशा छोड़ने का संकल्प

गरौठा में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 24 अगस्त को निकलेगी भव्य यात्रा

गरौठा में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 24 अगस्त को निकलेगी भव्य यात्रा

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 जुआरी गिरफ्तार, ₹5.36 लाख का सामान जब्त

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 जुआरी गिरफ्तार, ₹5.36 लाख का सामान जब्त