भदोही में प्रवक्ता परीक्षा का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, नकलविहीन परीक्षा पर जोर

जनपद भदोही में आयोजित प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से श्री शैलेश कुमार, जिलाधिकारी भदोही एवं श्री अभिनव त्यागी ,पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, कक्ष आवंटन, एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया। साथ ही परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल अथवा अवांछनीय गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराया जाए तथा प्रत्येक अभ्यर्थी के साथ निष्पक्ष एवं समान व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती कर सतत निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर श्री चमन सिंह चावड़ा एवं क्षेत्राधिकारी औराई श्री राजीव सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी संपादित करने हेतु निर्देशित किया गया। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Related Posts

ऑटो में शराब की ‘खेप’, कुठला पुलिस ने दबोचा; 61.56 लीटर अवैध शराब जब्त

कटनी। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑटो में तस्करी कर ले जाई जा रही 61.56 लीटर अवैध…

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

ऑटो में शराब की ‘खेप’, कुठला पुलिस ने दबोचा; 61.56 लीटर अवैध शराब जब्त

ऑटो में शराब की ‘खेप’, कुठला पुलिस ने दबोचा; 61.56 लीटर अवैध शराब जब्त

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प