पुरानी रंजिश में नाबालिग का गला रेता, हालत नाजुक

टाइप 2 विह्कल में खूनी रंजिश,नाबालिग का चाइना चाकू से रेता गला, हालात नाजुक

​जबलपुर संस्कारधानी के रांझी थाना क्षेत्र में पुरानी दुश्मनी के चलते एक बार फिर कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ गईं। यहाँ गंगा मैया इलाके में रहने वाले एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्र पर बीती रात दो छात्रो ने सरेराह चाइना चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात टाइप-2 व्हीकल फैक्ट्री इलाके के पास अंजाम दी गई, जहाँ पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी छात्र अनुज और आदित्य ने नाबालिग जॉनसन पॉल को घेर लिया और बेरहमी से उसका गला रेत दिया। लहूलुहान हालत में किशोर सड़क पर ही तड़पने लगा, जिसे आनन-फानन में सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, किशोर की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
​वारदात की सूचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हमले के एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है, जबकि वारदात में शामिल दूसरे फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इलाके में इस खूनी वारदात के बाद से सनसनी और दहशत का माहौल है।

Related Posts

ऑटो में शराब की ‘खेप’, कुठला पुलिस ने दबोचा; 61.56 लीटर अवैध शराब जब्त

कटनी। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑटो में तस्करी कर ले जाई जा रही 61.56 लीटर अवैध…

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

ऑटो में शराब की ‘खेप’, कुठला पुलिस ने दबोचा; 61.56 लीटर अवैध शराब जब्त

ऑटो में शराब की ‘खेप’, कुठला पुलिस ने दबोचा; 61.56 लीटर अवैध शराब जब्त

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प