जबलपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद, देश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का किया निरीक्षण

केंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद का जबलपुर आगमन, देश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का किया निरीक्षण

एंकर…​जबलपुर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जतिन प्रसाद रविवार को मध्य प्रदेश के संस्कारधानी जबलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मदन महल से दमोह नाका के बीच नवनिर्मित 7 किलोमीटर लंबे देश के सबसे लंबे केबल स्टेड अर्बन फ्लाईओवर (सेतु) का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने फ्लाईओवर के निर्माण कार्य और इसकी आधुनिक तकनीक को देखा तथा इसकी भव्यता की सराहना की।
​पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम छुए हैं। उन्होंने इस भव्य फ्लाईओवर की तुलना अपने अमेरिका प्रवास के अनुभवों से करते हुए कहा कि कभी ऐसा बुनियादी ढांचा विदेशों में देखने को मिलता था, जो आज मोदी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण जबलपुर में साकार हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में देश लगातार मजबूत हो रहा है और यह नीतियां आने वाले समय में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को साकार करने में एक बड़ा कदम साबित होंगी।

Related Posts

ऑटो में शराब की ‘खेप’, कुठला पुलिस ने दबोचा; 61.56 लीटर अवैध शराब जब्त

कटनी। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑटो में तस्करी कर ले जाई जा रही 61.56 लीटर अवैध…

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

ऑटो में शराब की ‘खेप’, कुठला पुलिस ने दबोचा; 61.56 लीटर अवैध शराब जब्त

ऑटो में शराब की ‘खेप’, कुठला पुलिस ने दबोचा; 61.56 लीटर अवैध शराब जब्त

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प