स्लीमनाबाद पुलिस ने 14,500 रुपये की अवैध शराब ज़ब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में मामला दर्ज

संवाददाता-संदीप मौर्य

कटनी/स्लीमनाबाद।। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डहेरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुदेश कुमार व उनकी टीम ने अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की। ग्राम बडखेरा में दबिश देकर पुलिस ने संजय उर्फ संजेश पूरी गोस्वामी (42 वर्ष, निवासी बरखेड़ा भरदा) के कब्जे से 92 पाव देशी मसाला व प्लेन शराब, नरेश पिता केशरी पटेल (35 वर्ष, निवासी धुरी बंधी) से 24 पाव तथा सुमन पति स्व. सतीश कोल (35 वर्ष, निवासी सलैया तिराहा) से 19 पाव अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने कुल 145 पाव अवैध शराब (अनुमानित कीमत 14,500/- जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक काशीराम झरिया, प्रधान आरक्षक 686 तेजप्रकाश, आरक्षक 340 मनीष पटेल, आरक्षक 399 रजनीश तथा आरक्षक 339 विशाल शिवहरे की उल्लेखनीय भूमिका रही।

  • Related Posts

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

    गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

    मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

    पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज