परिवार परामर्श केन्द्र ने कराई आपसी सुलह, टूटने से बचा परिवार

संवाददाता अनमोल शुक्ला

बहराइच। पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु संचालित परिवार परामर्श केन्द्र ने एक बार फिर अपनी अहम भूमिका निभाते हुए एक परिवार को टूटने से बचा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदिका ने आपसी पारिवारिक विवाद के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय को सुलह हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले को गम्भीरता से लेते हुए प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

परिवार परामर्श केन्द्र की टीम ने शिकायतकर्ता की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुनकर समझा और तत्पश्चात द्वितीय पक्ष से संपर्क स्थापित कर उन्हें पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केन्द्र बुलाया। दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक बैठाकर समझाया गया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों ने भविष्य में आपस में किसी प्रकार का विवाद न करने तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहने पर सहमति जताई।

सुलह के उपरांत दोनों पक्षों को आपसी सामंजस्य बनाए रखने एवं परिवारिक दायित्वों का सही प्रकार से निर्वहन करने की सलाह दी गई।

  • Related Posts

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    टीकमगढ़ जिले में लगातार बारिश से नालों में उफान आवागमन हुआ अवरोध, जान जोखिम में डालकर पर कर रहे नदी नाले टीकमगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

    सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

    जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

    जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

    भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

    भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला