सर्राफा चोरी का आरोपी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में धराया, लालगंज पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

संवाददाता-आशीष सोनी

लालगंज (मिर्ज़ापुर)। थाना क्षेत्र के लहंगपुर और आसपास हुई चोरी की घटनाओं में वांछित अंतरप्रांतीय बदमाश शुक्रवार शाम पुलिस से भिड़ गया। चितांग मोड़ के पास जंगल में हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस और नई पल्सर बाइक बरामद की। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना के मुताबिक, पुलिस चितांग तिराहा पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध पल्सर बाइक सवार को रोकने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया और जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश राजू उर्फ राजकुमार पटेल निवासी पांडेयपुर, वाराणसी है, जो मिर्ज़ापुर, वाराणसी और बिहार में 29 आपराधिक मामलों में वांछित है। विगत माह लहंगपुर में सर्राफा की दुकान और कई घरों में हुई चोरी में भी इसका हाथ था।

घटनास्थल पर एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ लालगंज अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह तथा चौकी प्रभारी विजय कुमार राय मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लगातार हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश की उम्मीद जगी है।

  • Related Posts

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

    गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

    मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

    पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज