बहोरीबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सटोरियों में दहसत

संवाददाता – संदीप मौर्य

कटनी, बहोरीबंद। अवैध सट्टेबाजी के धंधे पर नकेल कसने के लिए बहोरीबंद पुलिस ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई करते हुए सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी बहोरीबंद निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में गठित टीम ने छापामार अभियान चलाया। विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि कटहा मोहल्ला मंदिर, मयूर मार्केट और पशु चिकित्सालय परिसर बहोरीबंद के पास कुछ लोग अवैध सट्टा पट्टी काट रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक अखलेश दाहिया ने अपनी टीम के साथ मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सत्यनारायण बर्मन पिता पूरन लाल बर्मन (45 वर्ष), निवासी कटहा मोहल्ला बहोरीबंद, बसंत भुमिया पिता बेडीलाल भुमिया (40 वर्ष), निवासी कटहा मोहल्ला बहोरीबंद, संतराम पटेल पिता घनश्याम पटेल (34 वर्ष), निवासी खरगंवा थाना बहोरीबंद, वीरेन्द्र उर्फ छोटू पाल पिता दादूराम पाल (27 वर्ष), निवासी गाताखेड़ा थाना बहोरीबंद ये सभी आरोपी मोबाइल फोन और लिखित सट्टा पट्टी के जरिए लोगों को लालच देकर रुपए-पैसों का लेन-देन कर रहे थे पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल फोन (रीयलमी, ओप्पो व वीवो) कीमत लगभग 26,000/- और नकद 2,260/- बरामद, सत्यनारायण बर्मन और बसंत भुमिया ने पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे मुख्य सरगना जैनू बर्मन के लिए काम करते हैं, जो उन्हें 400 प्रतिदिन मजदूरी देता है और सट्टा पट्टी कटवाकर अवैध मुनाफा कमाता है। पुलिस ने जैनू बर्मन को भी आरोपी बनाया है और उस पर धारा 49 बीएनएसएस बढ़ाई गई है। वर्तमान में उसकी तलाश की जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अखलेश दाहिया, उपनिरीक्षक अनुराग पाठक, प्रआर रमेश सिंह, आरक्षक भोलाराम गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, दीपक सिंह, आकाश साहू, कोमल शाह और बृजेश सिंह की सक्रिय भूमिका रही।

  • Related Posts

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    देवास पुलिस की कार्रवाई, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार, 5 लाख रुपए बरामद देवास।देवास की कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बिहार के कटिहार से 21 वर्षीय आरोपी…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

    गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

    मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

    पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज