बीमार यात्री को पलंग पर ले गए परिजन, रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल, वीडियो वायरल

बीमार रेलयात्री को पलंग पर लेकर प्लेटफार्म पर पहुँचे तीमारदार, वीडियो वायरल

एंकर। यूपी के झांसी में एक चौकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग पलंग पर लिटाकर मरीज को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं । उसे न व्हील चेयर मिली और न स्ट्रेचर। न ही किसी रेलकर्मी ने उन लोगों की मदद करना उचित समझा। वायरल हो रहे इस वीडियो ने रेलवे के उन तमाम दावों की हकीकत बयां कर दी है जिसमें उसे अक्सर यात्री सुविधा के तमाम दावे करते हुए देखा व सुना जाता है।

वीओ- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है दो पुरुष और एक महिला पलंग पर एक बुजुर्ग मरीज को लेकर बाँदा जाने वाली ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर 6 की ओर ले जा रहे हैं। जब तीमारदार क्रू लॉबी के पास पहुंचते है तो थक जाते और पलंग वहीं पर रखकर कुछ देर के लिए ठहर जाते हैं। जिसका वीडियो वहां मौजूद किसी ने अपने मोबाइल पर बनाकर वायरल कर दिया। अब यही वीडियो सिस्टम पर कई सवाल खड़ा कर रहा है।
बताया जा रहा है कि यह लोग झाँसी में डॉक्टर को दिखाकर अपने मरीज को बांदा वापस ले जा रहे थे। प्लेटफार्म पर मौजूद तमाम रेलकर्मियों ने यह seen देखा होगा, लेकिन शायद किसी ने उन्हें सुविधा उपलब्ध कराना उचित नहीं समझा।
इस मामले में जनसम्पर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने व्हीलचेयर या फिर स्ट्रेचर नहीं लिया होगा। यदि मांग करते तो मिल जाता, उनके पास पर्याप्त साधन है। वह इस वीडियो के बारे में पता करवाते हैं।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज