शराब दुकान में दबंगई, युवकों ने सेल्समैन से की मारपीट, CCTV में कैद पूरी घटना

शराब की दुकान पर दबँगई, युवकों ने कर्मचारियों को जमकर पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद

एंकर – झाँसी के मऊरानीपुर में शराब की दुकान पर युवकों की दबँगई सामने आई है। युवकों ने दुकान के अंदर घुसकर सेल्समेन के साथ जमकर मारपीट की और कपड़े तक फाड़ दिए। बचाने आये एक अन्य कर्मचारी को भी पीट दिया गया । पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मारपीट करने वालों में एक युवक सत्ताधारी दल के नेता का बेटा बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है।

वीओ – मामला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के अम्बेडकर तिराहे पर स्थित मॉडल शॉप का है। बताया गया कि कुछ युवक बीयर लेने दुकान पर गये और किसी बात पर सेल्समेन से कहासुनी हो गई। इसके बाद तीन चार युवक दुकान में घुस गये और सेल्समेन के साथ मारपीट शुरू कर दी। दुकान के एक कर्मचारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसे भी पीट दिया गया। मारपीट के दौरान सेल्समेन के कपड़े भी फट गये। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Related Posts

R.T.I. में नहीं मिला सीधा जवाब, टनल पूर्ण होने की जानकारी पर पर्दा? स्लीमनाबाद के ऐतिहासिक तालाब की बहाली पर उठे सवाल

संदीप मौर्य✍️ कटनी/स्लीमनाबाद।नर्मदा विकास संभाग क्रमांक-5, कटनी एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, 2005 के तहत करीब एक माह पूर्व मांगी गई जानकारी…

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

कोतमामें 15 जुलाई से भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 18 को मनेगा कृष्ण जन्मोत्सव कोतमा (मध्य प्रदेश):अग्रसेन धाम लाइन उस पार (वार्ड नं. 08) में आगामी 15 जुलाई 2026 से…

Leave a Reply

OTHER NEWS

R.T.I. में नहीं मिला सीधा जवाब, टनल पूर्ण होने की जानकारी पर पर्दा? स्लीमनाबाद के ऐतिहासिक तालाब की बहाली पर उठे सवाल

R.T.I. में नहीं मिला सीधा जवाब, टनल पूर्ण होने की जानकारी पर पर्दा? स्लीमनाबाद के ऐतिहासिक तालाब की बहाली पर उठे सवाल

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

“जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर मासूम, ग्रामीणों ने लगाई गुहार”

“जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर मासूम, ग्रामीणों ने लगाई गुहार”

“भाभी की हत्या के अगले दिन आरोपी ने फांसी लगाई”

“भाभी की हत्या के अगले दिन आरोपी ने फांसी लगाई”

“बहराइच में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला”

“बहराइच में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला”