मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की बस खाई में गिरी, चालक समेत 3 यात्री घायल

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की बस खाई में गिरी, 3 यात्री घायल

एंकर: झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत संचालित एक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में बस में सवार यात्रियों समेत चालक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

वी/ओ – उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पूंछ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बस कस्बा पूंछ से समथर के लिए रवाना हुई थी। बस सिकंदरा-समथर मार्ग से होते हुए झांसी की ओर जा रही थी, तभी अचानक चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते बस सड़क किनारे गहरी खाई में उतर गई। उस समय बस में लगभग आधा दर्जन यात्री सवार थे, जो अपने-अपने घरों की ओर जा रहे थे। हादसे में सवार यात्रियों में मानवेंद्र और रामप्यारी सहित बस चालक को चोटें आई हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पूंछ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि देर रात बस असंतुलित होकर खाई में उतर गई थी जिसमें तीन लोग जख्मी हुए थे, जिन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेजाया गया था। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बस का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Posts

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ जिले में लगातार बारिश से नालों में उफान आवागमन हुआ अवरोध, जान जोखिम में डालकर पर कर रहे नदी नाले टीकमगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला