छात्र का अपहरण, मारपीट के बाद हाईवे पर छोड़ा

छात्र का अपहरण कर मारपीट के बाद हाईवे पर छोड़ा।

संवाददाता…लोकेंद्र सिंह सोलंकी

एंकर…डबरा शहर में बदमाशों और गुड्डो का आतंक बढ़ता जा रहा है, शहर के बस स्टैंड क समीप उस समय सनसनी फैल गई जब एक छात्र का कथित रूप से अपहरण कर लिया गया, पीड़ित युवक ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर आरोप लगाया है कि वह सैलून में कटिंग करा रहा था। तभी कुछ बदमाशो ने छात्र को जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए और उसके साथ मारपीट कर दी, सूचना पर से परिजन सीटी थाना पहुंचे जिसके बाद पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी अपहृत छात्र को सहराई पुल के पास छोड़कर मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

वि/ओ…01… सीटी थाना पुलिस के मुताबिक़ हासखेड़ी निवासी गुरमंत सिंह बस स्टैंड के पास स्थित एक सैलून पर कटिंग कराने गए थे,इसी दौरान हर्ष रावत, कपिल रावत, अरुण रावत सहित अन्य युवक वहां पहुंचे और छात्र के साथ मारपीट करते हुए उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गए।पीड़ित के अनुसार आरोपी उसे तिवारी गार्डन रोड सहित कई स्थानों पर ले गए जहां अवैध हथियारों के बटों से उसकी पिटाई की गई।वहीँ मामले कि गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और शहर के चारों और नाकाबंदी कर दी, जिसकी आरोपियों को भनक लगने पर अपहृत छात्र को ग्वालियर _झांसी हाईवे स्थित सहराई पुल के पास छोड़कर फरार हो गए।

वि/ओ…02…पीड़ित छात्र के अनुसार एक राहगीर के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी,जिसके बाद परिजन सीटी थाना पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, दिनदहाड़े मुख्य बाजार क्षेत्र से छात्र के अपहरण की घटना से शहर में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए।बताया जा रहा है कि शुरुआती स्तर पर पुलिस केवल मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज करने की तैयारी में थी।लेकिन सिख समाज के विरोध और हंगामे के बाद पुलिस ने देर रात हर्ष,कपिल, आर्यन, ध्रुव, अरुण सहित दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धाराओं में अपराध दर्ज किया।

विओ…03… तो वहीं एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि छात्र के अपहरण मामले में सात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है,आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई हैं और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, लेकिन शहर में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज