रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल: 5 हजार रुपये मांगने वाले ASI संतोष बड़गैयां निलंबित

संदीप मौर्य ✍️
कटनी। कटनी जिले के स्लीमानाबाद थाना में पदस्थ एएसआई संतोष बड़गैयां को वाहन मालिक से कथित रूप से ₹5,000 की रिश्वत मांगना भारी पड़ गया। रिश्वत मांगने की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए एएसआई को निलंबित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, प्रिंस सोनी की गाड़ी का कुछ दिन पहले तेवरी के पास सड़क दुर्घटना में नुकसान हुआ था। वाहन के बीमा क्लेम की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उन्हें थाने में आवेदन की पावती की आवश्यकता थी। आरोप है कि इसी कार्य के बदले एएसआई संतोष बड़गैयां ने ₹5,000 की मांग की।
बताया जा रहा है कि वाहन मालिक और एएसआई के बीच हुई बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड हो गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला संभाग स्तर तक पहुंचने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया।
प्राथमिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई संतोष बड़गैयां को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया।

Related Posts

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला