सांदीपनी विद्यालय में समर कैंप का भव्य समापन

सांदीपनी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरवर में समर कैंप समापन समारोह
अध्यात्म देशभक्ति स्किल्स से भरा रहा समर कैंप
विद्यार्थियों ने सीखी नई विधाएं
एंकर.
नरवर आज 31 मई 2026 को शहर के प्रसिद्ध सांदीपनी उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरवर जिला शिवपुरी में 1 मई से संचालित समर कैंप के समापन समारोह का आयोजन किया गया। सांदीपनि विद्यालय में लगने वाले समर कैंप में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और नए नए स्किल्स का ज्ञान प्राप्त किया, जिसमें म्यूजिक एरोबिक्स, नृत्य, संगीत, गायन , सूर्य नमस्कार, योग, ध्यान पद संचलन, खेल में खो खो, कबड्डी, क्रिकेट, बैड मिंटन, अध्ययन में स्पोकन इंग्लिश, वोकेबुलरी, लेटर राइटिंग, रीडिंग और राइटिंग के स्किल्स सीखे, विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के प्राचार्य धनीराम कुशवाह, मिडिल कैंपस के एच एम अरविंद जैन, प्राइमरी कैम्पस के एच एम भगवान सिंह कुशवाह अध्यापक नरेंद्र शर्मा,मनोज श्रीवास्तव , इंग्लिश शिक्षक अनिल शर्मा, स्पोर्ट्स शिक्षक अनिल मलावरिया एवं डांस शिक्षिका हनी श्रीवास्तव अन्य स्टाफ नवल बाथम,योगेश कुशवाह, देवीसिंह, छोटा, नरेंद्र, सिकंदर, मुकेश सभी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। सभी विद्यार्थी मां सरस्वती की वंदना, ध्यान एरोबिक्स और सूर्य नमस्कार के साथ अपनी अपनी एकल और सामूहिक गतिविधियों में शामिल होते थे।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि विशाल चौरसिया जी को आमंत्रित किया गया । मुख्य अतिथि,प्राचार्य,मिडिल एवं प्राइमरी एच एम तथा पालक एवं शिक्षकों ने मां शारदा के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम को विधिवत प्रारंभ किया।, बच्चों ने अपनी स्किल्स और सीखी गई गतिविधियों का प्रदर्शन किया, ध्यान, संपूर्ण वंदना, देशभक्ति गीत, धार्मिक नृत्य की प्रस्तुति दी गईं । मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, प्राचार्य धनीराम कुशवाह, मिडिल एच एम अरविंद कुमार जैन, शिक्षक नरेंद्र शर्मा , मनोज श्रीवास्तव द्वारा छात्र छात्राओं को ट्रैकसूट वितरित किए गए। मुख्य अतिथि विशाल चौरसिया ने अपने वक्तव्य में कहां कि विद्यार्थियों में पोटेंशियल की कमी नहीं है वे अगर मन लगाकर कार्य करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।प्राचार्य धनीराम कुशवाह जी ने विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और विद्यार्थियों द्वारा आपस में अंग्रेजी में वार्तालाप करने को लेकर शाबाशी दी और आभार व्यक्त किया। छात्राओं द्वारा एकल नृत्य, प्राइमरी की छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य, देश भक्ति गीत, इत्यादि का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विशाल चौरसिया, प्राचार्य धनीराम कुशवाह, अरविंद जैन, नरेंद्र कुमार शर्मा, मनोज श्रीवास्तव, शिक्षक अनिल शर्मा अनिल मलावरिया , कु हनी श्रीवास्तव, नवल बाथम,योगेश पालक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। कुशवाह एवम अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। प्राइमरी मिडिल से लेकर हायर सेकंडरी तक के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्र छात्राओं के लिए स्वल्प आहार की व्यवस्था रही। मंच का संचालन कु दिशा भारती ने किया। आभार व्यक्त प्राइमरी कैंपस के HM भगवान सिंह कुशवाहा द्वारा किया गया।

Related Posts

R.T.I. में नहीं मिला सीधा जवाब, टनल पूर्ण होने की जानकारी पर पर्दा? स्लीमनाबाद के ऐतिहासिक तालाब की बहाली पर उठे सवाल

संदीप मौर्य✍️ कटनी/स्लीमनाबाद।नर्मदा विकास संभाग क्रमांक-5, कटनी एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, 2005 के तहत करीब एक माह पूर्व मांगी गई जानकारी…

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

कोतमामें 15 जुलाई से भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 18 को मनेगा कृष्ण जन्मोत्सव कोतमा (मध्य प्रदेश):अग्रसेन धाम लाइन उस पार (वार्ड नं. 08) में आगामी 15 जुलाई 2026 से…

Leave a Reply

OTHER NEWS

R.T.I. में नहीं मिला सीधा जवाब, टनल पूर्ण होने की जानकारी पर पर्दा? स्लीमनाबाद के ऐतिहासिक तालाब की बहाली पर उठे सवाल

R.T.I. में नहीं मिला सीधा जवाब, टनल पूर्ण होने की जानकारी पर पर्दा? स्लीमनाबाद के ऐतिहासिक तालाब की बहाली पर उठे सवाल

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

“जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर मासूम, ग्रामीणों ने लगाई गुहार”

“जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर मासूम, ग्रामीणों ने लगाई गुहार”

“भाभी की हत्या के अगले दिन आरोपी ने फांसी लगाई”

“भाभी की हत्या के अगले दिन आरोपी ने फांसी लगाई”

“बहराइच में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला”

“बहराइच में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला”