100 दिन में पैसा डबल का झांसा, ढाई करोड़ हड़पे

क्रिप्टो और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर हाई-प्रोफाइल ठगी….

एंकर – इंदौर में क्रिप्टो और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर हाई-प्रोफाइल ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। जिया वाधवानी और हरप्रीत कौर समेत आठ से नौ महिलाओं के गैंग पर 100 दिन में पैसा डबल करने का लालच देकर करीब ढाई करोड़ रुपये ठगने का आरोप है। शुरुआती रिटर्न देकर भरोसा जीतने के बाद आरोपियों ने राशि हड़प ली और संपर्क तोड़ दिया। क्राइम ब्रांच जांच में धोखाधड़ी उजागर होने पर हरप्रीत कौर को गिरफ्तार की गई, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं।

वीओ – इंदौर में एक बड़ा फ्रॉड सामने आया है, जिसमें जिया वाधवानी समेत कुल आठ से नौ महिलाओं पर क्रिप्टो और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपए ठगने का आरोप लगा है। मामले में मुख्य आरोपी के रूप में सामने आई हरप्रीत कौर और उसके चार साथियो जसवंत सिंह, अनिरुद्ध, मुकेश आर्य और जोसेफ ने पहले एक पार्टी में दूसरे पक्ष से मेलजोल बढ़ाया। मनोरंजन के बहाने बनी यह दोस्ती जल्द ही निवेश के जाल में बदल गई। हरप्रीत बड़े घरानों की महिलाओं की किटी पार्टी में जाकर 100 दिन में पैसा डबल करने का लालच देती थी जिसके जाल के कई महिलाएं आ गई और उन्होंने लम्बा निवेश किया। इस बीच हरप्रीत ने एक महिला द्वारा बड़ा निवेश करवाने के चलते उसे एक हाईटेक कार भी गिफ्ट की थी। आरोपियों ने दावा किया कि वे क्रिप्टो और फॉरेक्स ट्रेडिंग में बड़े स्तर पर काम करते हैं और सिर्फ 100 दिनों में पैसा डबल कर देंगे। इसी लालच में लगभग ढाई करोड़ रुपये वसूल लिए गए। शुरुआती दिनों में कुछ छोटा-मोटा रिटर्न देकर आरोपियों ने भरोसा बनाए रखा, जिसके बाद पीड़ितों से और ज्यादा राशि निवेश करा ली गई। लेकिन कुछ समय बाद सभी आरोपी मोबाइल बंद कर गायब हो गए और पता चला कि पैसा किसी भी ट्रेडिंग में लगाया ही नहीं गया था। शिकायत मिलने पर क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की और सभी संबंधित पक्षों को बुलाया, लेकिन आरोपी पक्ष के कई लोग उपस्थित नहीं हुए और न ही सही जानकारी दी। वही अब तक मुख्य आरोपी हरप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं। पुलिस की टीम उनकी तलाश में दबिशें दे रही है।

Related Posts

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

पुरानी ईंटों से नाला निर्माण का आरोप, नगर पालिका के ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल सहसवान (बदायूं)। सहसवान नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे नाला निर्माण कार्य को लेकर…

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर के चरगंवा स्तिथ ​भड़पुरा में महाराष्ट्र से आए पर्यटकों के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ नर्मदा नदी में नहाते समय एक बच्चा अचानक तेज बहाव की चपेट…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

गोंदिया के भाड़ीपार में मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

गोंदिया के भाड़ीपार में मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

रायपुर में 250 किलो गांजा जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार

रायपुर में 250 किलो गांजा जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार

जगदलपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस का कांग्रेस ने किया स्वागत

जगदलपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस का कांग्रेस ने किया स्वागत