गंगा दशहरा और बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट

जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी गंगा दशहरा, बकरीद त्यौहारों को सकुशल शांतिपूर्ण, भाईचारे, प्रेम, एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस,थानाध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं जनपद के प्रत्येक थाना क्षेत्र से आए हुए पीस कमेटी के सदस्यों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की गई। जिलाधिकारी ने कहा की सभी उप जिलाधिकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए पीस कमेटी की बैठक सुनिश्चित कर लें। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों एवं नगर पालिका तथा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों एवं अन्य सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को गंगा दशहरा के दिन लगने वाले मेले /स्नान पर्व को देखते हुए सभी नदी एवं बड़े तालाबों के तटों पर स्थित घाटों एवं मंदिरों की साफ सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी, रामपुर, सेमराधनाथ धाम मंदिर सहित घाटों पर जाने वाले मार्गाे एवं मंदिर मार्गों की सफाई एवं चूना छिड़काव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नदी घाटों की गहराई को देखते हुए गोताखोर, रस्सी, नाव आदि की व्यवस्था स्नान वाले दिन सुनिश्चित करें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्रयोग में लाया जा सके।
जिलाधिकारी ने ईद उल अजहा (बकरीद) के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए धर्मगुरु, प्रबुद्धजनों एवं संभ्रान्त नागरिकों से सहयोग का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि त्यौहार में किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरूआत नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न दी जाए तथा कोई भी कुर्बानी खुले में न हो। सूअर को बाड़े कें अंदर बंद रखा जाए। ड्रिंक एंड ड्राइव व ओवर स्पीड ना करें।
जिलाधिकारी ने समस्त धर्म गुरुओं से अपील करते हुए कहा कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें तथा किसी भी प्रकार की सोशल मीडिया की अफवाहों से दूर रहे, जिससे त्यौहार शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो। उन्होंने कहा कि यदि कोई सोशल मीडिया के माध्यम से गलत अफवाह फैलता है तो तत्काल उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि कुर्बानी के उपरांत अपशिष्ट/अवशेष पदार्थों को खुले में न डाला जाए। उन्होंने कहा कि अपशिष्ट पदार्थों को निर्धारित गहराई तक गड्ढा खोदकर डिस्पोजल करें।

Related Posts

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देशजयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005…

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर